{"_id":"6559676321ca5ef6a90338c8","slug":"there-will-be-layoffs-in-amazon-alexa-india-also-affected-company-investing-its-resources-in-ai-sector-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amazon Alexa: लोकप्रिय वॉयस असिस्टेंट कंपनी अमेजन एलेक्सा में होगी छंटनी, भारत पर भी पड़ेगा असर, ये है वजह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Amazon Alexa: लोकप्रिय वॉयस असिस्टेंट कंपनी अमेजन एलेक्सा में होगी छंटनी, भारत पर भी पड़ेगा असर, ये है वजह
Sun, 19 Nov 2023 07:09 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:09 AM IST
सार
कर्मचारियों को लिखे एक नोट में, अमेजन के एलेक्सा और फायर टीवी के उपाध्यक्ष डैनियल रौश ने लिखा कि कंपनी कुछ भूमिकाओं को खत्म कर रही है। उन्होंने लिखा कि कंपनी कुछ पहलों को छोड़ रही है। रौश ने लिखा, ‘कई सौ’ पदों में कटौती की जाएगी लेकिन इस संबंध में उन्होंने अधिक सटीक आंकड़ा नहीं दिया।
विज्ञापन
Amazon
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा को संभालने वाली ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी इस शाखा में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। अमेजन ने यह फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर नए सिरे से काम करने के बीच लिया है। कंपनी द्वारा घोषित नौकरियों में कटौती का असर अमेरिका, कनाडा और भारत में कर्मचारियों पर पड़ने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को लिखे एक नोट में, अमेजन के एलेक्सा और फायर टीवी के उपाध्यक्ष डैनियल रौश ने लिखा कि कंपनी कुछ भूमिकाओं को खत्म कर रही है। उन्होंने लिखा कि कंपनी कुछ पहलों को छोड़ रही है। रौश ने लिखा, ‘कई सौ’ पदों में कटौती की जाएगी लेकिन इस संबंध में उन्होंने अधिक सटीक आंकड़ा नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैसा कि हम लगातार आविष्कार कर रहे हैं और हम अपनी व्यावसायिक प्राथमिकताओं के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए अपने कुछ प्रयासों को स्थानांतरित कर रहे हैं। हम जानते हैं कि यह आविष्कार ग्राहकों के लिए सबसे अहम है, जिसमें हमारे संसाधनों को अधिकतम करना और एआई पर केंद्रित प्रयास शामिल हैं। सिएटल स्थित अमेजन जेनेरिक एआई को भुनाने की होड़ में अन्य तकनीकी कंपनियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में है।
विज्ञापन
अमेजन को दूसरी कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्करर
दरअसल, अमेजन को एआई के क्षेत्र में दूसरी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके चलते कंपनी लगातार एआई के क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। कंपनी द्वारा पिछले कुछ महीनों में एआई से संबंधित कई कदम भी उठाए गए हैं। सितंबर में अमेजन ने एलेक्सा में एआई को लेकर अपडेट किया था। कंपनी ने पिछले साल के अंत में और इस साल की शुरुआत में 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस कटौती में भी अमेजन की एलेक्सा डिवीजन प्रभावित हुई थी।
कमेंट
कमेंट X