फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The National Talent Search Examination will be conducted at 52 examination centers

प्रदेश के 52 परीक्षा केन्द्रों पर होगी ‘राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा’

Sat, 04 Nov 2017 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
The National Talent Search Examination will be conducted at 52 examination centers
परीक्ष्‍ाा - फोटो : demo pic
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली की गाइडलाइन के आधार पर रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (प्रथम स्तर) परीक्षा 2017 आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर इस परीक्षा के प्रश्न-पत्र व परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 52 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 17409 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस परीक्षा के प्रश्न-पत्र हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी को इनमें से किसी भी माध्यम से परीक्षा देने की छूट होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 9 एवं 10 के स्तर का होगा।
विज्ञापन


यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र में बौद्धिक योग्यता, द्वितीय सत्र में भाषा योग्यता और तीसरे सत्र में शैक्षिक योग्यता की परीक्षा ली जाएगी। चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में प्रथम स्तर पर 239 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिनकी द्वितीय स्तर की परीक्षा एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed