फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   The Hans foundation provided solar power to many families

दि हंस फाउंडेशन ने सौर ऊर्जा से रोशन की उत्तराखंड के 2000 परिवारों की जिंदगी

Fri, 14 Sep 2018 05:04 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
The Hans foundation provided solar power to many families
उत्तराखंड का नाम सुनते ही खूबसूरत वादियां, कल-कल बहती नदियों का चित्र हमारे आंखों के सामने उभरने लगता है। इसमें शक नहीं है कि देवभूमि उत्तराखंड स्वर्ग का ही एक दूसरा नाम है, लेकिन हर जगह की अपनी चुनौतियां हैं। पहाड़ी इलाकों में पानी, बिजली, रोड ये सब पहुंचाना आज भी काफी बड़ी चुनौती है। कुछ इसी प्रकार की परेशानियां हैं ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में स्थित कुछ गांवों की। इनमें कुछ गांव घने जंगलों में हैं तो कुछ मुख्य सड़क से 70 किलोमीटर दूरदुर्गम स्थलों पर हैं। ऐसे में ग्रिडलाइन को इन गावों तक पहुंचाना संभव नहीं हो पाया है। यही कारण है कि इन जगहों पर आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो बिना बिजली के जीने को मजबूर हैं। उनके जीवन में आज भी अंधेरा है। इसी कठिन चुनौतीसे लड़ने का बीड़ा उठाया है दि हंस फाउंडेशन ने।
विज्ञापन

The Hans foundation provided solar power to many families
दि हंस फाउंडेशन हरिद्वार, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के दूर-दराज वाले इलाकों में रहने वाले करीब 2000 परिवारों तक सौर ऊर्जा की मदद से बिजली पहुंचा रहा है। 150 वॉट की क्षमता वाला सोलर पैनल प्रत्येक परिवार को दि हंस फाउंडेशन के प्रयासों से उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Hans foundation provided solar power to many families
HANS FOUNDATION
इसके साथ ही पावर पैक समेत अन्य सामग्री और इंस्टॉलेशन भी दि हंस फाउंडेशन की मदद से कराया गया है। इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है।

सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली के चलते बच्चे अब रात होने के बाद भी पढ़ सकते हैं। महिलाएं भी अब आराम से घर का काम कर पाती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी अब कोई डर नहीं है। दि हंस फाउंडेशन के प्रयासों से इन लोगों के जीवन स्तर में काफीबदलाव आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed