{"_id":"609b931a8ebc3edca35a3fdb","slug":"telangana-ssc-result-2021-all-students-to-pass-internal-assessment-for-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: बिना परीक्षा के ही पास हुए दसवीं कक्षा के सभी छात्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तेलंगाना: बिना परीक्षा के ही पास हुए दसवीं कक्षा के सभी छात्र
Wed, 12 May 2021 02:07 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 12 May 2021 02:07 PM IST
सार
बोर्ड ने दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही उत्तीर्ण करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग ने दसवीं कक्षा के सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास करने का निर्णय लिया है। सरकारी, जिला परिषद और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के दसवीं कक्षा के सभी छात्रों को इस साल बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है। निजी स्कूलों के भी सभी दसवीं के छात्र बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में पास आंतरिक मूल्यांकन के जरिए किया गया है। इसकी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: 25 मई से ऑनलाइन हो सकते हैं इंजीनियरिंग सेमेस्टर एग्जाम
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से इस साल कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया है और विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-हिमाचल: 10वीं कक्षा के 1.16 लाख विद्यार्थी प्रमोट, 31 मई तक दाखिले, निर्देश जारी
बोर्ड ने दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण करने की घोषणा कर दी है। दसवीं कक्षा के सभी छात्रों के रिजल्ट जारी करने की भी अनुमति दे दी है। सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया कि आंतरिक मूल्यांकन के 20 फीसदी नंबर होंगे। विभाग ने आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के 20 प्रतिशत को 100 प्रतिशत अंकों तक बढ़ाने का फैसला किया।
कमेंट
कमेंट X