IGNOU TEE June 2020: परीक्षा फॉर्म के साथ असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू (Indira Gandhi National Open University - IGNOU) टीईई जून 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म और असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बता दें कि अब जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2020 है। टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार असाइनमेंट और परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनके पास अब एक और मौका है। इसके लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in है।
इससे पहले परीक्षा फॉर्म, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप से संबंधित डॉक्यूमेंट जमा करना 30 जून, 2020 तक थी, जिसे अब आधिकारिक सूचना के अनुसार बढ़ा दिया गया है । छात्र दी गई अंतिम तिथि तक बिना अंतिम शुल्क के टर्म-एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इग्नू टीईई जून 2020 की परीक्षा की तारीखें अभी जारी नहीं की गई हैं। हर साल परीक्षा जून में आयोजित की जाती है। लेकिन इस वर्ष कोरोना संकट के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि इग्नू टीईई जून 2020 की परीक्षाओं में 7.5 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं ।
कमेंट
कमेंट X