Teacher's Day: 17 सितंबर तक मनाया जाएगा शिक्षा पर्व, 44 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
5 से 17 सितंबर तक शिक्षा पर्व मनाया जायेगा, जिसके तहत 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2021 में 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व की शुरुवात शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ की जाएगी। जिसमे 44 शिक्षकों को 5 सितंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इस बात की जानकारी स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार सारंगी ने दी है। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए विजेता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पुडुचेरी से हैं।
Shikshak Parv will be celebrated from 5 September to 17 September. With this, we will be starting with National Award for teachers: Santosh Kumar Sarangi, Additional Secretary, Dept of School Education and Literacy pic.twitter.com/Srz2rScvAc
— ANI (@ANI) September 2, 2021विज्ञापन
पर्व के दौरान आयोजीत की जाएंगी कई प्रतियोगिताएं
कोरोना महामारी की वजह से सभी स्कूलों को 2020 से कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन मोड में संचालित किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा जारी रखने और शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखने में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिसे सम्मानित करने के लिए 5 से 17 सितम्बर तक शिक्षक पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ शिक्षक पर्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू करने के लिए भी कई स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस पर्व का आयोजन करवाया जा रहा है। कोरोना की वजह से इस पर्व का आयोजन वर्चुअल मोड में होगा। इस वर्ष के शिक्षक पर्व की थीम गुणवत्ता पर आधारित है। इसके साथ ही 7 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सम्मेलन के बाद वेबिनार, चर्चा, प्रस्तुतियां आदि का आयोजन किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X