फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teacher serving government school with fake BEd degree for 20 years sacked in Uttar Pradesh Ballia 

उत्तर प्रदेश: 20 साल से फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा था शिक्षक, अब वसूली जाएगी पूरी सैलरी

Mon, 09 Sep 2019 04:58 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 09 Sep 2019 04:58 PM IST
सार

  • 20 सालों से फर्जी बीएड डिग्री पर नौकरी कर रहा था शिक्षक
  • अब हुआ बर्खास्त, वसूली जाएगी अब तक दी गई पूरी सैलरी 

विज्ञापन
Teacher serving government school with fake BEd degree for 20 years sacked in Uttar Pradesh Ballia 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

फर्जी डिग्री दिखाकर नौकरी हासिल करने के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन कोई शख्स 20 साल से किसी सरकारी संस्था में फर्जी डिग्री के साथ नौकरी कर रहा हो, तो इसे उसकी चालाकी कहें या विभाग व सरकार की लापरवाही? ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सरकारी स्कूल में एक व्यक्ति बीएड (BEd - Bachelor of Education) की फर्जी डिग्री के आधार पर पिछले 20 सालों से शिक्षक की नौकरी कर रहा था। इस व्यक्ति का नाम है नारायण जी यादव (Narayan ji Yadav)। 1999 में अपनी फर्जी डिग्री दिखाकर नारायण जी यादव ने सरकारी शिक्षक की नौकरी पा ली थी। अब तक आराम से उसकी नौकरी चल भी रही थी। 20 साल बाद सरकार उसका यह फर्जीवाड़ा पकड़ पाई और उसे बर्खास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अब विभाग ने 20 सालों तक उसे दिए गए पूरे वेतन की वसूली के भी आदेश दे दिए हैं। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष गुप्ता के अनुसार, 6 दिसंबर 1999 से कार्यरत इस शिक्षक के खिलाफ मुकदमा (FIR) दर्ज करने का आदेश भी दे दिया गया है। साथ ही उससे नियुक्ति से लेकर अब तक मिला वेतन भी वसूला जाएगा। 

ये भी पढ़ें : CTET December 2019 : परीक्षा के लिए आवेदन से लेकर मॉक टेस्ट तक, हर जानकारी मिलेगी यहां


उन्होंने बताया कि बिसौली के निवासी तारकेश्वर सिंह ने नारायण जी यादव के खिलाफ शिकायत की थी। साथ ही उसके बीएड के अंकपत्र व प्रमाणपत्र फर्जी होने के सबूत भी पेश किए थे। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार को मामले की जांच करने के लिए कहा गया। जांच में शिकायत सही पाई गई।

उत्तर प्रदेश में अब तक 1300 शिक्षकों पर हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा था कि प्रदेश में अभियान चलाकर फर्जी शिक्षकों को बाहर किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि एसआईटी ने प्रदेश में 4000 फर्जी शिक्षक चिन्हित किए हैं। इनमें से 1300 के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें : बंद हो जाएंगे खराब परफॉर्मेंस वाले एक हजार बीएड कॉलेज? तैयार हो गई सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed