फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBSE Tripura Board 2021 Results Declared 99 percent of Classes 10 12 Students Passed After Review

टीबीएसई त्रिपुरा बोर्ड : कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम की समीक्षा के बाद 99 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

Wed, 18 Aug 2021 08:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 08:40 PM IST
सार

त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने बुधवार को समीक्षा के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
TBSE Tripura Board 2021 Results Declared 99 percent of Classes 10 12 Students Passed After Review
results - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने बुधवार को समीक्षा के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि छात्रों के विरोध और अंकन प्रणाली में विसंगतियों के मद्देनजर, त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने बुधवार को उन सभी उम्मीदवारों को पास करने का फैसला किया, जिन्होंने इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने राज्य शिक्षा बोर्ड को परिणामों की समीक्षा करने और यह पता लगाने का निर्देश दिया था कि क्या कोई विसंगति है।  बुधवार की घोषणा के अनुसार, दोनों बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 99 प्रतिशत उम्मीदवारों उत्तीर्ण रहे हैं।
विज्ञापन


टीबीएसई के अध्यक्ष भवतोष साहा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लगभग सभी उम्मीदवारों को प्रमोट किया जाएगा। परिणामों की समीक्षा करने और छात्रों के विरोध और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले 80.62 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे

साहा ने बताया कि हमने सभी आठ जिलों के शिक्षकों से अपने मूल्यांकन किए गए अंकों की फिर से जांच करने का अनुरोध किया। इस अभ्यास के दौरान, कुछ विसंगतियां पाई गईं। दो हफ्ते पहले, माध्यमिक कक्षा 10वीं की परीक्षा में 80.62 प्रतिशत उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था, जबकि उच्च माध्यमिक परिणाम में 95.20 प्रतिशत की उत्तीर्णता थी। 

10 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने तय की थी मूल्यांकन प्रक्रिया

सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परिणाम टीबीएसई द्वारा छात्रों के मूल्यांकन के लिए 10 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर घोषित किए गए थे, क्योंकि कोविड -19 महामारी की स्थिति को देखते हुए, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी।

परिणामों से असंतुष्ट छात्रों के लिए सितंबर में परीक्षा

नाथ ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में पिछली कक्षा की परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया था और प्रत्येक उम्मीदवार के लिए मूल्यांकन रिपोर्ट उनके संबंधित स्कूलों से आई थी। मंत्री ने जानकारी दी कि जिन छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन अभी भी अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे 23 अगस्त तक अलग परीक्षा के लिए आवेदन करें। उनकी परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed