फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBSE Tripura Board 10th Result 2020 to be declared on this date

TBSE: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणामों की तिथि हुई जारी, जानें मुख्य जानकारी

Wed, 01 Jul 2020 11:48 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 01 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
TBSE Tripura Board 10th Result 2020 to be declared on this date
HPSSC JBT Exam - फोटो : अमर उजाला

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, टीबीएसई (Tripura Board of Secondary Education-TBSE) ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों की तिथि जारी कर दी है। बता दें कि बोर्ड 3 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा के लिए टीबीएसई मध्यमिक परिणाम जारी करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट tbse.in के साथ-साथ tripura.nic.in और अन्य वेबसाइटों पर भी घोषित किए जाएंगे । उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि टीबीएसई ने 30 जून को परिणामों के लिए तारीख और समय जारी किया। इसके  लिए एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हुई है। अधिसूचना के अनुसार, परिणाम एसएमएस पर भी उपलब्ध होंगे और पांच अलग-अलग वेबसाइटों पर भी अपलोड किए जाएंगे। परिणाम ऑनलाइन सुबह 9 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपना परिणाम tripuraresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


TBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च, 2020 से शुरू हुईं। देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी कुछ परीक्षाएं लंबित थीं। बता दें कि इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। CBSE और ICSE परीक्षा पर SC के निर्णय को देखते हुए, राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने शेष परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सिलेबस के छात्रों के लिए परिणाम अब 3 जुलाई को जारी किए जाएंगे। इस साल 39,000 छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। 2019 में मध्यमा परिणाम 8 जून को घोषित किया गया था। कुल 47,596 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed