फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu schools reopening postponed, new dates on reopening to release soon

तमिलनाडु: 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल, नई तारीखों की घोषणा जल्द 

Thu, 12 Nov 2020 11:48 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 12 Nov 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu schools reopening postponed, new dates on reopening to release soon
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

तमिलनाडु सरकार ने सूबे में स्कूल खोलने की तारीख को स्थगित कर दिया है। अब सूबे में 16 नवंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूलों को खोलने की नई तारीख की घोषणा सूबे में कोविड-19 के मामलों की समीक्षा के बाद जल्द लिया जाएगा। सूबे की सरकार ने स्कूलों को खोलने के निर्णय को अभिभावों की चिंता के बाद स्थगित किया है। इससे पहले सरकार ने 16 नवंबर से सूबे में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा की थी। लेकिन, अधिकांश अभिभावकों ने इसके खिलाफ अपनी राय व्यक्त की थी, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने इस फैसले को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-WB NEET UG Counselling 2020: काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



सरकार ने स्कूलों को खोलने के निर्णय पर अभिभावकों और शिक्षकों से राय ली थी, जिस पर अधिकांश अभिभावकों ने कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद सरकार ने स्कूलों को 16 नवंबर से नहीं खोलने का निर्णय लिया है। सूबे की सरकार ने सोमवार को सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठकें आयोजित की थीं। 12,000 से अधिक स्कूलों ने अभिभावकों के साथ बैठक की थी। जिसमें से लगभग 45 प्रतिशत स्कूली छात्रों के अभिभावकों ने स्कूलों को फिर से खोलना चाहिए या नहीं इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। निजी स्कूलों के छात्रों के अधिकांश माता-पिता नवंबर में फिर से स्कूलों के खुलने के निर्णय के पक्ष में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed