{"_id":"5fd9d2268ebc3e3e9d0e8fab","slug":"tamil-nadu-cancels-half-yearly-exams-for-government-school-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: कोरोना वायरस की वजह से सरकारी स्कूलों के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं रद्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु: कोरोना वायरस की वजह से सरकारी स्कूलों के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं रद्द
Wed, 16 Dec 2020 03:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 16 Dec 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री के. ए सेनगोट्टैयन ने बुधवार को कहा कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षाएं वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाओं को कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते रद्द किया गया है। बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस के आठ-लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि निजी स्कूलों को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जानिए कब जारी होगा शेड्यूल, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी
विज्ञापन
राज्य ने अभी भी स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख तय नहीं की है। बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे में स्कूलों को खोलने का फैसला मुख्यमंत्री, छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों से बातचीत के बाद लेंगे। इससे पहले सूबे की सरकार ने घोषणा की थी कि स्कूलों को 16 नवंबर से खोला जाएगा, लेकिन अभिभावकों के साथ सलाह-मशविरा के बाद इसे स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-BSSC इंटर स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा-2014 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
सूबे में मेडिकल कॉलेजों और स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेजों को 7 दिसंबर से फिर से खोला गया है।
कमेंट
कमेंट X