SWAYAM July 2025: स्वयं जुलाई परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; समझ लें एग्जाम पैर्टन
SWAYAM July 2025: एनटीए ने स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार पर आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15-16 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SWAYAM July 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पोर्टल पर सक्रिय कर दिया गया है और विद्यार्थी अपने आवेदन नंबर व पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन कर सकते हैं।
स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या जांचने में किसी तरह की समस्या आने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा swayam@nta.ac.in पर ईमेल भी भेजा जा सकता है।
स्वयं कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा में पहुंच, समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से उन विद्यार्थियों तक बेहतरीन शिक्षण सामग्री पहुंचाई जाती है जिन्हें अब तक डिजिटल संसाधनों का लाभ नहीं मिल पाया। यह कार्यक्रम डिजिटल डिवाइड को खत्म करने और ज्ञान अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।
SWAYAM July 2025 Marking Scheme: अंकन योजना
स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा में गलत उत्तरों पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा जबकि खाली छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। यदि किसी प्रश्न को गलत पाया जाता है या उसके एक से अधिक सही उत्तर हों, तो उस प्रश्न को हल करने वाले विद्यार्थियों को अंक प्रदान किए जाएंगे।
SWAYAM July Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा 648 पाठ्यक्रमों के लिए हाइब्रिड मोड में आयोजित की जा रही है। कुल 71 पेपरों में 100-100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जबकि 508 पेपरों में 50-50 MCQs पूछे जाएंगे। 69 पेपर हाइब्रिड मोड में होंगे, जिनमें सेक्शन-A में 20 MCQs CBT मोड में, सेक्शन-B में 10 शॉर्ट आंसर और सेक्शन-C में 7 लॉन्ग आंसर प्रश्न (जिनमें से 5 का उत्तर देना अनिवार्य) शामिल होंगे। सभी पेपर तीन घंटे की अवधि के होंगे।
कमेंट
कमेंट X