यूजीसी: स्वयं के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 28, 29 अगस्त को होंगी आयोजित, यहां पढ़िए आयोग द्वारा जारी निर्देश
स्वयं की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने घोषणा की है कि स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के सभी गैर-प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों के लिए 28 और 29 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूजीसी ने 9 अगस्त को जारी एक आधिकारिक परिपत्र के माध्यम से कहा है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पूरे देश में नामित परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित करेगी।
इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं आवेदन
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कुलपतियों को एक पत्र में छात्रों से examform.swayam.gov.in पर परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत करने का आग्रह किया है। बता दें कि स्वयं की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है।
UGC’s letter reg: SWAYAM Examinations scheduled for 28th and 29th August 2021. Register now at https://t.co/BhQTBK20li , before 12th August, 2021. @dpradhanbjp @Drsubhassarkar @EduMinOfIndia @SWAYAMMHRD @DDNewsHindi @ani_digital @PIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/oODdTwAq17
विज्ञापन विज्ञापन— UGC INDIA (@ugc_india) August 9, 2021
जनवरी-अप्रैल 2021 के लिए होगी परीक्षा
स्वयं पोर्टल (www.swayam.gov.in) पर गैर-प्रौद्योगिकी स्नातक / स्नातकोत्तर मूक्स (एमओओसीएस) पाठ्यक्रमों के जनवरी-अप्रैल, 2021 सेमेस्टर के लिए नामांकन करने वाले सभी छात्रों / कामकाजी पेशेवरों / जीवन भर सीखने वालों से अनुरोध है कि वे पंजीकरण करें। SWAYAM परीक्षा से संबंधित अधिसूचना पढ़ने के लिए अभ्यर्थी इस लिंक https://examform.swayam.gov.in/ पर जा सकते हैं।
यूजीसी ने दी यह महत्वपूर्ण सलाह
यूजीसी ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे दो या दो से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए एक ही तिथि और समय का चयन न करें। नोटिस में कहा गया है कि कृपया सुनिश्चित करें कि आप एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए एक ही तिथि और समय स्लॉट का चयन नहीं करें, परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से पहले स्वयं परीक्षा गाइड को भी ध्यान से पढ़ लें।
यूजीसी ने विश्वविद्यालय को दिए निर्देश
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को अपने संबंधित विश्वविद्यालय परीक्षाओं का समय निर्धारण करते समय स्वयं परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखने का निर्देश दिया है।
कमेंट
कमेंट X