फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme Court hearing regarding the board examination today, the CBSE board sent sealed reply

सीबीएसई परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बोर्ड ने सीलबंद कर भेजा अपना जवाब

Tue, 23 Jun 2020 04:52 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 04:52 AM IST
सार

  • असेसमेंट से रिजल्ट बनाने और परीक्षा की तारीख बढ़ाने पर रखा जा सकता है पक्ष
  • सीबीएसई की परीक्षाओं की तैयारी पूरी, कोचिंग सेंटर वाले छात्रों का असेसमेंट मुश्किल

विज्ञापन
Supreme Court hearing regarding the board examination today, the CBSE board sent sealed reply
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए बोर्ड परीक्षा टालने पर फिलहाल सहमति बन गई है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से सोमवार को सीलबंद रिपोर्ट सर्वोच्च अदालत भेज दी गई है और आज इसपर सुनवाई होगी। सीबीएसई बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा के बचे हुए 29 विषयों  की परीक्षा की बजाय असेसमेंट से रिजल्ट तैयार करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाने का पक्ष भी रखेगा। इसके आधार पर आगे जो अदालत का आदेश होगा,  उसी के अनुसार अगली योजना बनेगी।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सीबीएसई बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बैठक हुई। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते फिलहाल जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करवाने पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में कहा है कि दसवीं कक्षा का असेसमेंट से रिजल्ट तैयार करना आसान है, लेकिन 12वीं कक्षा का नहीं। क्योंकि इसी कक्षा के आधार पर आगे आईआईटी, मेडिकल समेत उच्च शिक्षा में दाखिला होता है। असेसमेंट में कई होनहार छात्र भी फिसड्डी हो सकते हैं।
विज्ञापन


क्योंकि वे फाइनल की तैयारी में लगे रहते हैं और क्लास टेस्ट को तवज्जो नहीं देते हैं। इसके अलावा कोचिंग सेंटर में लाखों की तादाद में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी में जुटे छात्र स्कूल में दाखिला तो लेते हैं, लेकिन कक्षा और क्लास  टेस्ट नहीं देते हैं। ऐसे में इन छात्रों का असेसमेंट मुश्किल होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त तक कोरोना हालात ठीक होने का इंतजार:

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों का तर्क है कि जब राज्य अपनी बोर्ड परीक्षा करवा रहे हैं तो फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा भी करवायी जा सकती है। दिल्ली , मुंबई समेत अधिक संक्रमण वाले शहरों को छोड़कर अन्य जगह परीक्षा करवायी जाए । हालात ठीक होने पर बचे हुए शहरों में अगस्त में हालात ठीक होने पर भी करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed