Kerala: याचिका खारीज, सुप्रीम कोर्ट ने दी कक्षा 11वीं के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति
केरल बोर्ड द्वारा 11वीं कक्षा की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। केरल सरकार के इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल सरकार को कक्षा 11वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करने की अनुमति दे दी है। दरअसल शीर्ष अदालत में कोरोना महामारी को देखते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य ने शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया कि स्कूलों में सभी कोविड सावधानियों का पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद जस्टिस एएम खानविलकर और सीटी रविकुमार की पीठ ने यह कहकर याचिका को खारिज कर दिया कि हमें उम्मीद और भरोसा है कि अधिकारियों द्वारा सभी सावधानियां और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और बच्चों को कोई खतरा नहीं होगा।
Supreme Court dismisses a plea challenging the Kerala government's decision to hold class XI exams physically, amid rising COVID-19 cases.
विज्ञापन
A Bench headed by Justice AM Khanwilkar said it was convinced with the explanation offered by the state government. pic.twitter.com/9cqAnpPIlKविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 17, 2021
अभी नहीं आएगी तीसरी लहर
बता दें कि कोर्ट ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुलने से तीन पहले राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को इसका हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि पहले हमने हस्तक्षेप किया था क्योंकि सितंबर में तीसरी लहर की संभावना थी और हम केरल सरकार के बयानों से आश्वस्त नहीं हुए क्योंकि उनकी ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं था। हालांकि अब रिपोर्टों के अनुसार तीसरी लहर अभी (तुरंत) नहीं आएगी और हमें "उम्मीद और विश्वास" है कि हलफनामे में उल्लिखित सभी सावधानियों और आवश्यक कदमों का अधिकारियों द्वारा पालन किया जाएगा और बच्चों के लिए कोई जोखिम नहीं होगा।
27 सितंबर से होगी परीक्षाएं
बता दें कक्षा ग्यारहवीं या प्लस वन परीक्षा पहले 6 से 16 सितंबर तक आयोजित की जानी थी, लेकिन छात्रों और शिक्षकों की मांगों के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 27 सितंबर से आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट- dhsekerala.gov.in पर जाकर समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X