फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE Topper Gahana Navya James AIR 6 from Kerala says My childhood dream is to become a public servant

UPSC CSE Topper: IFS चाचा से प्रेरित हो गहना जेम्स बनीं आईएएस, यूपीएससी सीएसई में पाया छठा स्थान

Tue, 23 May 2023 11:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 11:10 PM IST
सार

UPSC CSE Topper Gahana Navya James AIR 6: सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में छठी रैंक हासिल करने वाली केरल की गहना नव्या जेम्स ने मंगलवार को कहा कि लोक सेवक बनना उनका बचपन का सपना और महत्वाकांक्षा थी, लेकिन इस अखिल भारतीय रैंक 6 की कभी उम्मीद नहीं की थी।

विज्ञापन
UPSC CSE Topper Gahana Navya James AIR 6 from Kerala says My childhood dream is to become a public servant
UPSC CSE Topper Gahana Navya James AIR 6 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CSE Topper Gahana Navya James AIR 6: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में केरल की गहना नव्या जेम्स ने छठी रैंक हासिल की है। गहना नव्या जेम्स ने मंगलवार को कहा कि लोक सेवक बनना उनका बचपन का सपना और महत्वाकांक्षा थी, लेकिन इस उच्च रैंक की कभी उम्मीद नहीं की थी। 

विज्ञापन

अप्रत्याशित उपलब्धि पर अपनी खुशी छुपाए बिना पीएचडी की छात्रा जेम्स ने कहा कि वह प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए किसी कोचिंग में नहीं गई। दक्षिणी जिले के पाला की रहने वाली जेम्स के पिता प्रोफेसर सीके जेम्स थॉमस कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं। गहना नव्या जेम्स, जापान में भारतीय राजदूत IFS अधिकारी सिबी जॉर्ज की भतीजी भी हैं।

विज्ञापन

 

अखबार पढ़ने की आदत बनी मददगार

जेम्स ने कहा कि उनके चाचा IFS अधिकारी सिबी जॉर्ज उनके बड़े प्रेरणास्रोत थे और वहीं छोटा भाई जोकि स्नातक डिग्री कर रहा है वह उसे मोटिवेट करता रहा। गहना नव्या जेम्स ने बताया कि तैयारी के लिए वह जानकारी एकत्र करने के लिए मुख्य रूप से समाचार पत्रों और इंटरनेट पर निर्भर थी और अपने दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। बकौल जेम्स, मैं हमेशा सेल्फ स्टडी में विश्वास रखती हूं... इसलिए, मैं किसी कोचिंग के लिए नहीं गई। मैं बचपन से ही अखबार पढ़ती हूं। मुझे लगता है, इससे परीक्षा में मुझे बहुत मदद मिली है। 

 

हमेशा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश

गहना नव्या जेम्स ने कहा, लोक सेवक या सिविल सेवक बनना मेरा बचपन का सपना था। इतिहास में स्नातक और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर दोनों में प्रथम रैंक हासिल करने के बाद, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। जेम्स ने कहा कि मैं हमेशा परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हूं और नतीजों के बारे में कभी नहीं सोचती। इस बार भी मैंने ऐसा ही किया। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इसमें सफल हो सकी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed