फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   upsc civil services result 2017 topper struggle for success

UPSC की इस टॉपर की संघर्ष की कहानी आपको हिला देगी, लगातार टूटने के बाद भी भरी ऊंची उड़ान

Sat, 05 May 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
upsc civil services result 2017 topper struggle for success
monika rana - फोटो : amar ujala

15 जनवरी 2012 का दिन मोनिका कभी नहीं भूल सकती। उसी दिन एक सड़क दुर्घटना में उन्होंने अपने माता-पिता को हमेशा के लिए खो दिया।

विज्ञापन


परिवार ने उनको सहारा दिया। लेकिन दो साल पहले एक बार फिर उनके परिवार पर कहर टूटा और चाचा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

इन मुश्किलों के बावजूद मोनिका ने हिम्मत नहीं हारी और सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल कर माता-पिता का सपना पूरा किया।

माता-पिता का सपना पूरा किया

upsc civil services result 2017 topper struggle for success
यूपीएससी
उनके पिता गोपाल सिंह राणा वन विभाग में संरक्षक पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के बाद उनके मामा संजीव नेगी, मामी प्रमिला नेगी, मौसा सुरेंद्र सिंह राणा, मौसी मनीषा राणा, बुआ और बड़ी बहन दिव्या ने मोनिका संभाला।

माता-पिता चाहते थे कि दिव्या सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन करे। लेकिन एकाएक हुए इस हादसे के बाद दिव्या को परिवार की जिम्मेदारियों को संभालना पड़ा।

उन्होंने निजी बैंक में नौकरी शुरू कर दी। माता-पिता की मौत के दौरान मोनिका मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करती थीं यूपीएससी की तैयारी

upsc civil services result 2017 topper struggle for success
upsc
हादसे की खबर सुनते ही वह दून पहुंच गई। हालांकि तीन दिन बाद ही उन्हें वापस जाना पड़ा, क्योंकि उसकी एमबीबीएस तीसरे वर्ष की परीक्षाएं थी।

मोनिका ने बताया कि तैयारी के दौरान वह तीन घंटे की कोचिंग के अलावा रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के दौरान उन्होंने लगातार 14-15 घंटे की पढ़ाई की। मोनिका ने बताया कि उन्हें बेहतर रैंक की उम्मीद थी। 

चार मई को होगी शादी
चार मई को दून के विश्रांती फार्म हाउस में मोनिका की शादी एयरफोर्स में तैनात वैभव के साथ होनी है। इसके लिए इन दिनों सालावाला स्थित उनके घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। शुक्रवार को जब मोनिका के परीक्षा में सफल होने की सूचना मिली तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मिठाई खिलाकर मोनिका को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed