{"_id":"5ae407554f1c1b65098b6b19","slug":"upsc-civil-service-result-2017-topper-from-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result 2017: सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने लिख दी नई इबारत","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
UPSC Result 2017: सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने लिख दी नई इबारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
upsc
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में उत्तराखंड के युवाओं ने एक नई इबारत लिख दी है। शुक्रवार देर शाम आए नतीजों में युवाओं ने राज्य का नाम रोशन किया है।
हल्द्वानी की अपूर्वा पांडे ने परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की है। हल्द्वानी की ही स्नेहा मेहरा ने 188वीं रैंक हासिल की है। ऋषिकेश के वर्णित नेगी ने 504वीं रैंक प्राप्त की है।
वहीं दून की मोनिका राणा ने परीक्षा में 577 रैंक हासिल की है।

टॉप 20 उम्मीदवारों में 13 पुरुष एवं सात महिलाएं
यूपीएससी
बता दें कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा 28 अक्टूबर, 2017 को आयोजित की गई थी।
यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय सेवा (समूह ए व समूह बी) और विभिन्न अन्य सरकारी विभागों में 990 पदों के लिए आयोजित की गई थी।
इस बार कुल 990 उम्मीदवारों ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। इनमें 750 पुरुष और 240 महिलाएं हैं। शीर्ष 20 उम्मीदवारों में 13 पुरुष एवं सात महिलाएं हैं।

सफल उम्मीदवारों में 29 दिव्यांग भी
upsc
परिणाम के अनुसार 476 सामान्य, 275 ओबीसी, 165 एससी और 74 एसटी अभ्यर्थी पास हुए है। सफल उम्मीदवारों में 29 दिव्यांग भी हैं।
132 अन्य उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अक्तूबर-नवंबर 2017 में आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जनवरी में घोषित किए गए थे। इसके बाद फरवरी-अप्रैल 2018 में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए हुए इंटरव्यू के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं।
आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 42 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 565 और ग्रुप-बी के लिए 121 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

कमेंट
कमेंट X