फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   this man is the dream catcher

ये आदमी लोगों के सपनों को करता है इकट्ठा

Sat, 09 Jul 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
this man is the dream catcher
सिद्धार्थ जोशी
सपने तो हर कोई देखता है। उसे अपनों के साथ शेयर भी करता है पर आपके सपनों को संजो कर कोई नहीं रखता। हम खुद ही अपने सपनों को देखते हैं और भूल जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि इस दुनिया में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो आपके सपनों को अपने पास इकट्ठा करके रखता है और उसे सोशल मीडिया के जरिए जिंदा रखने की कोशिश करता है। जी हां यही सच है। सपने देखना आसान है पर उसे जिंदा रखना बहुत मुश्किल।
विज्ञापन

this man is the dream catcher
सपनों को करता है इकट्ठा
पुणे के रहने वाले 34 वर्षीय सिद्धार्थ जोशी ने इसे सच कर दिखाया है। वह पेशे से फोटोग्राफर हैं लेकिन उनका सबसे बड़ा शौक लोगों के सपनों को इकट्ठा करना है। वह देश-विदेश घूमते रहते हैं और इस परियोजना के अंतर्गत उन्होंने अब तक 365 लोगों के सपनों को अपने पास इकट्ठा कर लिया है। वह देश की हर छोटी सी छोटी गली में जाकर आम लोगों से मिलते हैं और उनसे पूछते हैं कि उनका इस जिंदगी में क्या सपना है जिसे वो पूरा करना चाहते हैं। वह उस अंजान व्यक्ति की तस्वीर लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

उन्होंने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे सभी सपनों को इकट्ठा कर रखा है। वह हर दिन एक सामान्य व्यक्ति से मिलते हैं और उनके सपने को संजो कर रखने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

this man is the dream catcher
सपना बताने वाला चाय वाला
सिद्धार्थ जोशी अपने इस काम के जिरए आम लोगों के नजदीक पहुंचते हैं। लोगों से उनके सपनों को लेकर खुलकर बात करना उन्हें अच्छा लगता है। उनका मानना है कि दुनिया में ऐसे बहुत से काम है जिन्हें करके आप सफलताओं की उंचाइयों को छू सकते हैं पर आम लोगों के दिल तक पहुंचना बड़ा कठिन है। इस सफलता को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

उनके अनुसार आम लोगों से जो प्यार मिलता है ऐसा प्यार और सफलता कहीं नहीं है। वो अक्सर छोटी सी दुकान पर बाल काटने वाला, सड़क के किनारे ढाबा चलाने वाला, मजदूर जैसे लोगों से उनके सपनों के बारे में पूछते हैं और उनके करीब जाने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed