फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Success Story of Manika Batra- top ranked female table tennis player in India won gold in CWG

देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली मनिका बत्रा ने खोले राज, कहा- मेरे लिए परिवार ने किया है त्याग

Sat, 21 Apr 2018 08:42 PM IST
मनिका बत्रा
मनिका बत्रा Updated Sat, 21 Apr 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
Success Story of Manika Batra- top ranked female table tennis player in India won gold in CWG
Manika Batra

मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों में मेरी सफलता के बाद देश में बैडमिंटन की तरह टेबल टेनिस के क्षेत्र में भी बदलाव आएगा। और इस खेल के बारे में लोग गंभीरता से सोचेंगे। वैसे दूसरे खेलों की तरह यह खेल भी आसान नहीं है। करीब उन्नीस साल पहले, जब मैं चार साल की थी, घरवालों ने मेरे बारे में एक निर्णय लिया था। अपनी बड़ी बहन की देखा-देखी मैं भी घर में एक मेज पर ही टेबल टेनिस खेलने की कोशिश करने लगी थी।

विज्ञापन


घरवालों ने मेरी बहन के कोच को मेरे बारे में बताया। और फिर कोच की सलाह पर मेरा दाखिला भी उसी स्कूल में करा दिया गया, जहां मेरी बहन पढ़ती थी। इसकी वजह यही थी कि उस स्कूल में टेबल टेनिस प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मौजूद थी। कुछ इस तरह से खिलाड़ी बनने का मेरा सफर शुरू हुआ था। मेरे पिता पिछले कई बरसों से दिल के मरीज हैं। पहले वह पुरानी दिल्ली में एक दुकान चलाते थे। परिवार को बेहतर तरीके से चलाने में मेरी मां का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


जब पढ़ाई और खेल में से एक को चुनना था
जब मैंने खेलना शुरू किया था, तब मेरी पढ़ाई भी समानांतर तरीके से चल रही थी। मैंने कभी किसी काम को चलताऊ तरीके से करना नहीं चाहा। एक वक्त ऐसा आया कि सुबह-शाम प्रैक्टिस के बाद पढ़ाई पर ध्यान दे पाना मेरे लिए मुश्किल हो गया। मुझे फैसला लेना था कि मैं किसी एक को ज्यादा तवज्जो दूं। वह फैसला इतना आसान नहीं था। अंततः मैंने खेल को ही करियर के लिए चुना और पूरी तरह से इसी लक्ष्य पर जुट गई, पर साथ में पढ़ाई भी जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Success Story of Manika Batra- top ranked female table tennis player in India won gold in CWG
मेरे लिए परिवार ने किया है त्याग
जब मैं अपनी कई सहेलियों को मन लगाकर पढ़ते हुए देखती, तब यही लगता कि मैंने खेल के लिए एक बहुत बड़ी चीज से समझौता किया है। वैसे तो आज भी टेबल टेनिस भारत में बहुत लोकप्रिय नहीं है, मगर उस वक्त इस खेल को करियर के रूप में चुनना मेरे लिए और बड़ी चुनौती था। आगे मेरे दोनों बड़े भाई-बहन ने खेलना छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने मां के साथ मिलकर मेरे खेल की बेहतरी के लिए जो हो सका, वह किया। साथ ही अपने कोच संदीप गुप्ता की मेहनत को मैं कभी नहीं भूल सकती।

ठुकरा दिया मॉडलिंग का प्रस्ताव
कुछ लोगों ने मेरे सामने मॉडलिंग में हाथ आजमाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन मैं तो बहुत पहले से सिर्फ टेबल टेनिस के लिए पसीना बहा रही थी, सो ऐसे किसी प्रस्ताव पर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया। मैं जूनियर स्तर से दिल्ली समेत कई प्रतियोगिताओं की सभी कैटेगरी में अच्छा कर रही थी। सैफ खेलों से लेकर अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी मैंने सफलता का स्वाद चख लिया था और मुझे विश्वास था कि आने वाला समय मेरा है।

एकल और युगल, दोनों पसंद हैं
सचिन तेंदुलकर मेरे सर्वकालिक खेल आदर्श हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। क्रिकेट के अलावा मुझे लॉन टेनिस भी पसंद है, लेकिन वक्त न मिल पाने की वजह से मैंने काफी समय से टीवी नहीं देखा है। मैं फिलहाल पूरी तरह विश्व चैंपियनशिप के साथ एशियाड की तैयारी कर रही हूं, जहां मुझे राष्ट्रमंडल खेलों से कहीं बड़ी चुनौती का सामना करना है। वैसे तो मैं एकल और युगल, दोनों स्पर्धाओं को एकसमान चाव से खेलती हूं, लेकिन मुझे लगता है एकल खेलना ज्यादा मजेदार है।

-मनिका बत्रा से नूतन कुमार गुप्ता की बातचीत पर आधारित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed