फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of ivanka trump daughter of donald trump

छोटी सी उम्र से जिम्मेदारियां संभाल रही है डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका

Wed, 15 Mar 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- written by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- written by: शिवेंदु शेखर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
success story of ivanka trump daughter of donald trump
इवांका

ट्रम्प सुनते ही दिमाग में दो ही नाम आते होंगे एक अमेरिका और दूसरा डोनल्ड ट्रम्प। लेकिन मेरे दिमाग में एक तीसरा नाम भी आया, इवांका। इवांका ट्रम्प, डोनल्ड और इवाना ट्रम्प की बेटी हैं और आज ट्रम्प एम्पायर में एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं। लेकिन ये सब सिर्फ इस वजह से नहीं क्योंकि उनके पिता का इतना बड़ा बिजनेस है। इसके अलावा भी इवांका के इस बड़े ओहदे पर होने की कई वजहें हैं।  

विज्ञापन


इवांका का जन्म मेनहेट्टन, न्यूयॉर्क में 30 अक्टूबर, 1981 को हुआ था। इवांका की मां इवाना और पापा डोनल्ड ट्रंप के बीच साल 1991 में ही तलाक हो गया था। तब इवांका सिर्फ 9 साल की थीं।  इवांका के कुल 4 भाई-बहन हैं। दो भाई और एक बहन और एक भाई (डोनल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी से)। इवांका अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भी बोलती हैं।  
विज्ञापन

 

शुरुआती दिनों में एक कंपनी में काम किया

success story of ivanka trump daughter of donald trump
इवांका

इवांका की स्कूली पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल से हुई थी जो कि इवांका को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जिस वजह से वो बीच में स्कूल बदलती रही। इवांका बोर्डिंग स्कूल को एक जेल मानती थीं, जो बच्चों को उनके परिवार से अलग कर देता है।  

स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद इवांका ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी जॉइन किया, जहां उन्होंने अगले 2 सालों तक पढ़ाई की। दो साल पढ़ने के बाद इवांका ने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर ले लिया। जहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया।    

अपने शुरुआती दिनों में इवांका ने पहले एक कंपनी में काम किया। जिसका नाम था, फारेस्ट सिटी एंटरप्राइज। कंपनी रियल स्टेट मैनेजमेंट और डेवलपमेंट के लिए काम करती थी। कुछ दिनों तक कंपनी के साथ काम करने के बाद इवांका ने साल 2007 में खुद का ज्वैलरी बिजनेस शुरू किया।  लेकिन 2011 आते-आते उन्होंने अपना फैमिली बिजनेस जॉइन कर लिया।

अब वो ट्रंप एम्पायर का हिस्सा थीं। वो कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पोस्ट पर काम कर रही हैं। साथ ही साथ वो हेज फंड के 100 महिलाओं की लिस्ट में भी हैं जो कि महिलाओं को फाइनेंसियली एस्टेब्लिश करने के लिए काम करती हैं। 

वापस फिर से फैशन बिजनेस

success story of ivanka trump daughter of donald trump
इवांका

वापस फिर से फैशन बिजनेस: 

इवांका दुनिया की कुछ उन महिलाओं में से हैं जो फैशन को लेकर बेहद ही कॉसियस रहने वालों में से हैं। और हों भी क्यों नहीं आखिर एक मॉडल रहीं मां की बेटी हैं वो। आज की तारीख में इवांका अपने खुद के फैशन बिजनेस में इंवेस्ट कर रही हैं। उनके फैशन ब्रांड में ज्वैलरी से लेकर हैंडबैग, कपड़े, जूते सब कुछ मौजूद हैं जिसको पब्लिक से अच्छी रिव्यु मिल रही है।  

बावजूद इसके कि कुछ फैशन क्रिटिक इनके प्रोडक्ट को दूसरे प्रोडक्ट की कॉपी कट मानते हैं लेकिन कुछ इवांका के फैशन रिटेल प्रोडक्ट्स की खरीद को अच्छा भी बता रहे हैं।  

क्यों इवांका की स्टोरी बताई हमने आपको? 

लोगों को लगता है कि अमीरों के बच्चों को सब कुछ बना बनाया मिल जाता है और वो उसे लेकर अपनी जिंदगी काट लेते हैं।  हो सकता है ये बात सच हो लेकिन कुछ वो जो नया करना चाहते हैं वो अपने हिस्से की तैयारी भी करते हैं।  हां, हो सकता है उनके लिए ये काम थोड़ा आसान जरूर होता हो आम आदमी की तुलना में लेकिन नया करने की चाहत सबसे जरूरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed