फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Success Story of IPS Prabhakar Chaudhary who cleared UPSC in his first attempt also popular for his transfer

Success Story: पहले प्रयास में पास की यूपीएससी, फिर हुआ 13 सालों में 21 बार तबादला, जानें कौन हैं IPS प्रभाकर

Thu, 03 Aug 2023 04:47 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 03 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

आईपीएस प्रभाकर चौधरी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की।

विज्ञापन
Success Story of IPS Prabhakar Chaudhary who cleared UPSC in his first attempt also popular for his transfer
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास करना बहुत कठिन है। हालांकि, कई ऐसे परीक्षार्थी होते हैं, जो अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर जाते हैं। उन्हीं कुछ छात्रों में आईपीएस प्रभाकर चौधरी का भी नाम शामिल है। ये एक ऐसे आईपीएस अफसर हैं, जो अपने कामों से ज्यादा अपने तबादलों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन

पहले प्रयास में पास की यूपीएससी 
आईपीएस प्रभाकर चौधरी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की। उन्होंने साल 2010 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी और अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर ली। उन्होंने नोएडा में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कानपुर, बनारस, बलिया, बुलन्दशहर और मेरठ के पुलिस बलों के साथ भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी चर्चा में रहते हैं आईपीएस प्रभाकर चौधरी
आईपीएस प्रभाकर चौधरी पुलिस बल के नियमों और परंपराओं का पालन करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह अपने तबादलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अपने करियर की शुरुआत से लेकर अबतक 13 सालों में 21 बार उनका तबादला हो चुका है। प्रभाकर चौधरी को तेज तर्रार आईपीएस अफसर के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन

इन कारणों से चर्चा में रहें
आईपीएस प्रभाकर चौधरी को साल 2016 में कानपूर देहात का एसपी नियुक्त किया गया था। एसपी बनने के बाद उन्होंने कार्यालय जाने के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए गए वाहनों का इस्तेमाल न करके राज्य सड़क बस और टेम्पो से दफ्तर जाते थे। इसके अलावा एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्होंने खुद अपना वाहन चलाया था। साल 2017 में मेरठ में पोस्टिंग होने के बाद उन्होंने माफिया के खिलाफ कार्यवाई करते हुए लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा किया था।

इस साल बरेली में हुआ था तबादला
आईपीएस प्रभाकर चौधरी का तबादला इसी साल मार्च में बरेली में हुआ था। उन्होंने 14 मार्च को बरेली में अपना कार्यभार संभाला। बरेली में कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों पर लाठीचार्ज मामले में आईपीएस प्रभाकर चौधरी का फिर से एक बार तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें अब उन्हें 32वीं पीएसी लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed