कचरे के बदले पानी पिलाती है ये वैंडिंग मशीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकार बोतल या कचरा डालने पर ये मशीन मुफ्त में आपकी प्यास बुझाएगी। एक पंथ दो काज को चरितार्थ कर रही है आईआईटी मुंबई में लगी ये ट्रेस्टर मशीन।
इसे आईआईटी के ही दो छात्रों ने बनाया है। ये कचरे के बदले पीने का साफ पानी देती है। यह एक एटीएम की तरह ही काम करती है। स्वच्छता अभियान और सूखे से बिगड़ते हालातों में ये वैंडिंग मशीन दोतरफा काम कर रही है।
आईआईटी कैंपस में ये मशीन दो तरह से काम करती है। आपके सफाई के प्रयास के बदले में आपको पानी पिलाएगी या फिर आपको अंक देगी जो आपके शैक्षिक सत्र में काम आएंगे।
एक बोतल डालने पर ये मशीन आपको 150 मिली या 300 मिली पानी देती है। बोतल डालने पर आपको कुछ पलों का इंतजार करना पड़ेगा। डाली गई बोतल को क्रश होकर बिन में पहुंचती है।
उसके पानी और अंकों का विकल्प नजर आता है। आपको अंक चाहिए तो ट्रेस्ट का बटन दबाइए और पीना है तो पानी के विकल्प पर बटन दबाइए।
कचरा भरने पर मिलता है एलर्ट
इस मशीन में प्लास्टिक की बोतल के साथ साथ अल्यूमिनियम की केन भी डाली जा सकती है। जब मशीन में 80 फीसदी कचरा जमा हो जाता है तो मशीन मैनेजमेंट को सूचना देती है।
मशीन सिर्फ बोतल ही नहीं तीन तरह के सूखे कचरे को वर्गीकृत करके उसका मैनेजमेंट कर लेती है। मशीन एक बार में आठ लीटर शुद्ध पानी मुहैया कराती है।
आप ठंडा या सामान्य पानी पीना चाहेंगे तो उसका भी विकल्प इसके भीतर है। मशीन में आरओ एवं यूवी फिल्ट्रेशन युक्त वॉटर डिस्पेसर लगा है। इसके वाटर कनेक्शन को किसी भी जलस्रोत से भी जोड़ा जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X