फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Farmers Daughter Swega Saminathan wins Rs 3 Crore US Scholarship from University of Chicago

Success Stories: किसान की 17 वर्षीय बेटी ने जीती तीन करोड़ रुपये की अमेरिकी स्कॉलरशिप

Tue, 21 Dec 2021 06:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 06:16 PM IST
सार

Swega Saminathan Receives University of Chicago Scholarship Worth Rs Three Crore : एक किसान की 17 वर्षीय बेटी ने देश ही नहीं दुनियाभर में अपना और अपने गांव का नाम रोशन किया है। अब वह पढ़ने के लिए विदेश जाएगी।

विज्ञापन
Farmers Daughter Swega Saminathan wins Rs 3 Crore US Scholarship from University of Chicago
स्वेगा समीनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक किसान की बेटी ने देश ही नहीं दुनियाभर में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 17 वर्ष की आयु में तमिलनाडु की बेटी स्वेगा समीनाथन ने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से करीब तीन करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति पाई है। 

विज्ञापन

तमिलनाडु के इरोड जिले के गांव में रहती हैं स्वेगा समीनाथन

तमिलनाडु के इरोड जिले की निवासी 17 वर्षीय लड़की स्वेगा समीनाथन को अमेरिका में शिकागो विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए पूरे तीन करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। स्वेगा समीनाथन के पिता एक किसान है। उनका परिवार इरोड जिले के कसीपालयम नामक एक छोटे से गांव में रहता है। 

विज्ञापन

संस्था से जुड़कर सीखा नेतृत्व कौशल

इस उपलब्धि को पाने में स्वेगा की मदद डेक्सटेरिटी ग्लोबल संस्था ने की। डेक्सटेरिटी ग्लोबल की ओर से बताया गया कि इरोड के कसीपालयम गांव की रहने वाली है, संस्था से जुड़कर उसने नेतृत्व विकास और करियर विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : UPSC NDA 2 Result 2021: यूपीएससी ने एनडीए-2 परीक्षा में क्वालीफाईड उम्मीदवारों की सूची जारी की

विज्ञापन

संस्था को दिया सफलता का श्रेय

वहीं, स्वेगा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भी डेक्सटेरिटी ग्लोबल और इसके संस्थापक शरद सागर को दिया है। छात्रवृत्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वेगा समीनाथन ने बताया कि जब वह 14 साल की थी, तब उसे डेक्सटेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना और तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri Result Live 2021: एचपीपीएससी और सीजीपीएससी में बंपर नौकरियां, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed