फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse result 2018 all india third topper tanuja kapdi success story Dehradun news

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर बनीं ऑल इंडिया Cbse टॉपर, स्टूडेंट्स को दिए ये सक्सेस टिप्स, आप भी पढ़िए

Sun, 27 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 27 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
 cbse result 2018 all india third topper tanuja kapdi success story Dehradun news
tanuja

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद अपनी पढ़ाई करना। कुछ इसी तरह से उत्तराखंड की इस बेटी ने सीबीएसई में देशभर में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया।  शांतिकुंज गायत्री विद्यापीठ की 12वीं की छात्रा तनुजा कापड़ी ने सीबीएसई की परीक्षा में देश में तीसरा और प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


इस मेधावी छात्रा ने ट्यूशन पढ़कर नहीं बल्कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हुए यह सफलता हासिल की है। कला वर्ग की यह छात्रा जज बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।तनुजा के पिता महेश्वर दत्त कापड़ी अंसल ग्रुप में स्टेट ऑफिसर हैं।
विज्ञापन


माता राजेश्वरी गृहिणी हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मंझली तनुजा पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। हाईस्कूल में भी उन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। तनुजा इन दिनों अपने परिवार के साथ पिथौरागढ़ स्थित अपने पैतृक गांव गंगाश्री में छुट्टियां मना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मेहनत के अलावा सफलता का दूसरा कोई मूलमंत्र नहीं

 cbse result 2018 all india third topper tanuja kapdi success story Dehradun news

अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में तनुजा ने कहा कि कड़ी मेहनत के अलावा सफलता का दूसरा कोई मूलमंत्र नहीं है। अपनी सफलता का श्रेय वह माता-पिता के साथ-साथ अपने शिक्षकों को देती हैं।

तनुजा ने बताया कि उन्होंने कभी ट्यूशन नहीं पढ़ी, बल्कि कालोनी में रह कर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। अच्छे अंक पाने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह भी उन्होंने दी।

तनुजा की सफलता से समूचे शांतिकुंज परिसर और पिथौरागढ़ स्थित पैतृक गांव में खुशी की लहर है। तनुजा के पिता महेश कापड़ी ने बताया कि बेटी ने पढ़ाई में बहुत मेहनत की। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और शैल दीदी ने तनुजा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed