फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Carl Lindner Jr. story of a high school dropout billionaire

14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर बेचा दूध, आज हैं अरबपति

Mon, 11 Apr 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
Carl Lindner Jr. story of a high school dropout billionaire
कार्ल लिंडनर जूनियर

अमेरिकी उद्योगपति कार्ल लिंडनर जूनियर दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जो स्कूल से 10वीं से पढ़ाई छोड़ने के बाद भी अरबपत‌ि बने। कार्ल लिंडनर जब 14 साल के ‌थे तभी पढ़ाई छोड़कर घरवालों के साथ अपने दूध के काम में जुट गए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिंडनर के घरवाले एक डेयरी चलाते थे जिसके लिए लिंडनर दूर-दूर से दूध लाने का काम करते थे। डेयरी के काम में उनका का मन इतना ज्यादा लगा कि उन्होंने इसके लिए पढ़ाई तक बीच में छोड़ दी। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और  जल्द ही अपने डेयरी बिजनेस को उन्होंने एक बड़े इलाके में फैला लिया।
विज्ञापन


लिंडनर के तीन बच्चे हुए और सभी  डेयरी कारोबार से जुड़ गए। इसके बाद उनका बिजनेस ऐसा जमा कि वह देखते ही देखते दुनिया सबसे अमीर लोगों में से एक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम की दुकान से बढ़ा बिजनेस

Carl Lindner Jr. story of a high school dropout billionaire
कार्ल लिंडनर जूनियर

अपने पिता की डेयरी के लिए दूध लाने वाले लिंडनर जब बड़े हुए तो अपने भाइयों के सा‌थ मिलकर एक आइसक्रीम शॉप खोली। आइसक्रीम शॉप से उन्हें काफी मुनाफा हुआ तो उन्होंने शहर के कई इलाकों में अपनी दुकानों की संख्या बढ़ा ली।

धीरे-धीरे कुछ सालों में उन्होंने अमेरिका में आइसक्रीम की 2000 दुकानें खोल लीं। इसके बाद उन्होंने 1999 में चिंक्विटा ब्रांड इंटरनेशनल को खरीद लिया। इस समय तक उनका कारोबार 1.7 बिलियन डॉलर यानी करीब पौने दो अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

2006 में आई दुनिया के सबसे अमीर 400 लोगों की लिस्ट में उन्हें133 वां स्‍थान मिला। इस समय उनके परिवार का कुल कारोबार 2.3 बिलियन डॉलर आंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed