फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   atul maheshwari scholarship awardee raj kushwaha from konch is preparing for upsc

कोंच के राज कुशवाहा को मिली थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, अब कर रहे हैं आईएएस बनने की तैयारी

Thu, 31 Aug 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Thu, 31 Aug 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship awardee raj kushwaha from konch is preparing for upsc
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2016 में सफल रहे जालौन जिले के कोंच निवासी राज कुशवाहा को तीस हजार रुपये मिले। राज ने कुछ पैसा अपने छोटे भाई की पढ़ाई में लगा दिया और बाकी बैंक में जमा कर दिया। वह आईएएस बनना चाहता है और बची रकम को वह उसी की तैयारी में खर्च करेगा।
विज्ञापन


जालौन जिले के कोंच कस्बा के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी राज के पिता प्रेम नारायण की गल्लामंडी में चाय की दुकान हैं। राज कुशवाहा अभी कक्षा 11 के छात्र हैं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2016 में हिस्सा लिया था। उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें 30 हजार रुपये छात्रवृत्ति में मिले थे। राज कुशवाहा ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाने का है। उनके पिता ने छात्रवृत्ति की धनराशि बैंक में जमा करा दी, ताकि कंपटीशन की तैयारी में उन्हें पैसे की कोई कमी न हो पाए। कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी राज ने बताया कि छात्रवृत्ति का थोड़ा पैसा उसने छोटे भाई अंकित की ट्यूशन फीस में खर्च किया है। वह भी पढ़ने में काफी होशियार है।
विज्ञापन


पढ़ें- ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ के ऑनलाइन आवेदन 31 तक
विज्ञापन
विज्ञापन


राज के पिता प्रेम नारायण कुशवाहा ने बताया कि जब छात्रवृत्ति मिली, तो पूरा परिवार उत्साहित हो उठा। उन्होंने कहा,  'मनोबल बढ़ा और लगा कि हमारा बच्चा आगे कुछ करेगा। सभी पढ़ने वाले बच्चों को इसी तरह से छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए क्योंकि इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed