उपलब्धि : IIT-IIM से नहीं की पढ़ाई, फिर भी अनुराग मकाडे को मिला 1.25 करोड़ का पैकेज
IIIT Allahabad Placement: बीटेक के छात्र अनुराग मकाडे को एक बड़ी कंपनी की तरफ से 1.25 करोड़ का पैकेज मिला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुराग ने अपनी पढ़ाई आईआईटी, आईआईएम या एनआईटी से नहीं, बल्कि आईआईआईटी इलाहाबाद से पूरी की है।
विस्तार
Anurag Makade: अक्सर लोगों को लगता है कि आईआईटी, आईआईएम या एनआईटी से पढ़ने के बाद ही अच्छी नौकरी और बढ़िया पैकेज मिलता है। इसकी वजह से युवा रात-दिन मेहनत कर इन संस्थानों में एडमिशन लेने की कोशिश करते हैं। कई विद्यार्थियों को भी लगता है कि अगर किसी बड़े संस्थान से पढ़ाई नहीं की तो जीवन में कुछ नहीं हो पाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। इन सभी मिथक को महाराष्ट्र के रहने वाले अनुराग मकाडे ने तोड़ दिया है।
अनुराग मकाडे ने दिखा दिया है कि कामयाबी के लिए कोई बड़ा कॉलेज नहीं, बल्कि आपकी स्किल्स, जुनून और मेहनत जरूरी है। आपको जानकर खुशी होगी कि अनुराग मकाडे ने आईआईटी, आईआईएम या एनआईटी की डिग्री के बिना एक विदेशी फर्म से बढ़िया पैकेज हासिल किया है।
IIIT इलाहाबाद से की है पढ़ाई
अनुराग मकाडे बीटेक के छात्र हैं। अनुराग ने अपनी पढ़ाई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) इलाहाबाद से पूरी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुराग ने 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज अपने नाम किया हुआ है। यह पैकेज उन्हें अमेजन की तरफ से मिला है। अनुराग मकाडे ने लिंक्डइन पर अपनी उपलब्धि के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, "नमस्कार दोस्तों, मैं यह बताते हुए बेहद खुश हूं कि मैंने अमेजन को फ्रंटएंड इंजीनियर के रूप में जॉइन किया है।"
अनुराग मकाडे कौन हैं?
अनुराग महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। ऐसा नहीं है कि यह अनुराग का पहला प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। उन्होंने इससे पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के तौर पर काम किया हुआ है। अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस में एनालिस्ट के तौर पर काम किया था।
IIIT के इन छात्रों को भी मिला ऑफर
अनुराग के 1.25 करोड़ रुपये के पैकेज से अलग IIIT इलाहाबाद के प्रथम प्रकाश गुप्ता को गूगल की तरफ से 1.4 करोड़ का पैकेज मिला है। इसके साथ ही अखिल गुप्ता को रूब्रिक से 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज और पलक मित्तल को अमेजन से 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है।
कमेंट
कमेंट X