फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students should develop positive outlook: Venkaiah Naidu

देश के शिक्षण संस्थानों को छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए: वेंकैया नायडू

Sun, 23 Feb 2020 11:36 AM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 23 Feb 2020 11:36 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तमिलनाडू के कोयंबटूर में पीएसजी इंस्टीट्यूट के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफल होने के लिए विद्यार्थियों को जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में सकारात्मकता और रचनात्मकता विकसित करनी चाहिए।

विज्ञापन
Students should develop positive outlook: Venkaiah Naidu
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू - फोटो : Social Media

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तमिलनाडू के कोयंबटूर में पीएसजी इंस्टीट्यूट के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफल होने के लिए विद्यार्थियों को जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में सकारात्मकता और रचनात्मकता विकसित करनी चाहिए। विद्यार्थी को नकारात्मकता की भावना त्यागकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर स्वस्थ बहस करनी चाहिए। देश के शिक्षण संस्थानों को छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए

विज्ञापन


तमिलनाडू की राजधानी चैन्नई से लगभग 500 किलोमीटर दूर पीएसजी इंस्टीट्यूशन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए कहा कि देश और दुनिया हितों को ध्यान में रखकर छात्रों को सम्बंधित मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा करनी चाहिए। छात्रों को स्वस्थ चर्चा के लिए हिंसा और नकारात्मकता की भावनाओं को त्याग कर देना चाहिए।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि भारत फिर से विश्व गुरू बन सकता है। विश्वगुरू बनने के लिए देश के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता है लेकिन युवाओं की प्रतिभाओं और क्षमताओं को निखारने के लिए प्रोत्साहित करने करने की आवश्यकता है। कम्बाला स्पोर्ट्स के धावक की ओर इशारा करते हुए नायडू ने कहा कि देश में ऐसी छुपी हुई अनेकों प्रतिभाएं हैं। देश की प्रतिभाएं माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का नेतृत्व कर रही हैं। देश शिक्षण संस्थानों को छात्रों को शिक्षित करने के साथ उनके मानसिक विकास को सकारात्मक करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को 21वीं शताब्दी की तकनिकी के लिए तैयार होना चाहिए। स्कूलिंग और छात्रों के हुनर में ताल मेल बैठाकर ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उपराष्ट्रपति के अनुसार देश शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों में अध्यात्मिक पहलूओं की रूचि पैदा करना भी छात्रों के मानसिक विकास में सहायक होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed