{"_id":"6270ec754730502de4553b6e","slug":"students-of-class-1-to-8-will-promote-to-next-class-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujrat: एक से आठवीं तक के छात्र होंगे अगली कक्षा में प्रमोट, शिक्षा मंत्री वघानी ने की घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Gujrat: एक से आठवीं तक के छात्र होंगे अगली कक्षा में प्रमोट, शिक्षा मंत्री वघानी ने की घोषणा
Tue, 03 May 2022 02:19 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 02:19 PM IST
सार
गुजरात सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार ने बड़ी संख्या में छात्रों के हित में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
Gujarat Education Minister Jitu Vaghani
- फोटो : Twitter
विस्तार
बीते समय से कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर कक्षाओं में पढ़ाई ऑनलाइन रूप में हुई थी। वहीं, अब महामारी का असर कम होने के बाद स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे छात्रों और परिजनों के मन में परीक्षा को लेकर आशंका बनी हुई थी। हालांकि, गुजरात के शिक्षा मंत्री ने आज सभी आशंकाओं को दूर कर दिया है। उन्होंने घोषणा कर बताया कि राज्य में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। फाइनल परीक्षा में मिले अंकों की अब अहमियत नहीं होगी। यह फैसला बीते साल कोरोना महामारी के कारण छात्रों की शिक्षा को हुए नुकसान के कारण लिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने ट्विटर पर दी जानकारी
गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने छात्रों को प्रमोट करने की सूचना अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की। वघानी ने ट्विटर पर औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों को सामूहिक रूप से अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है। छात्रों को वार्षिक परीक्षा में उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के बावजूद अगली कक्षा प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
गुजरात सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार ने बड़ी संख्या में छात्रों के हित में यह फैसला लिया है। वार्षिक परीक्षा होने के बावजूद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्रों को सामूहिक रूप से अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया गया है। छात्रों को वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के बावजूद अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X