{"_id":"61ace90045b0fe712443d9c9","slug":"stse-answer-key-2021-rajasthan-board-of-secondary-education-will-soon-release-the-answer-key-of-state-talent-search-exam-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"STSE ANSWER KEY 2021 : जल्द जारी होगी राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
STSE ANSWER KEY 2021 : जल्द जारी होगी राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका
Sun, 05 Dec 2021 10:00 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:00 PM IST
सार
STSE ANSWER KEY 2021 : राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा (एसटीएसई) की उत्तर कुंजी (आंसर की) जल्द ही राज्य की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी कर दी जाएगी। इस आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर मिलेगी जानकारी।
विज्ञापन
STSE ANSWER KEY 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा (एसटीएसई) रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसकी उत्तर कुंजी जल्द ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी की जाएगी। एसटीएसई, एक छात्रवृत्ति परीक्षा है। जिसे सरकारी स्कूलों में, निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद छात्रों के पास अपनी असहमति दर्ज कराने के लिए दो से तीन दिन का समय होगा। परीक्षा के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी छात्रों की असहमतियों के प्रस्तुत होने के बाद जारी होंगे।
विज्ञापन
ऐसे कर सकेंगे एसटीएसई उत्तर कुंजी को डाउनलोड
1. सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद नए अपडेट सेक्शन पर जाएं।
3. एसटीएसई आंसर की 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
12वीं के छात्रों से तीन विषयों के सवाल पूछे गए थे
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स विषयों की पढ़ाई करने वाले 12वीं कक्षा के छात्र इस छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा में इन तीनों विषयों में से प्रत्येक विषय में 30 सवाल पूछे गए। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 90 सवाल पूछे गए। वहीं, 10वीं कक्षा के छात्रों से तीन पेपर हुए थे। पेपर 1 में दिमागी कौशल की परीक्षा थी, जिसमें 40 सवाल आए थे। पेपर 2 में भाषा की परीक्षा थी, जिसमें 50 सवाल थे। पेपर 3 में अध्ययन क्षमता को परखने के लिए परीक्षा हुई, जिसमें 90 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
किन्हें मिलेगी छात्रवृत्ति?
प्रत्येक स्ट्रीम के 50 शीर्ष छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्र अपनी उत्तर कुंजी के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सभी ने 80 से अंक से अधिक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान कर सकते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा हो सकता है कि उनके पास छात्रवृत्ति का मौका है या नहीं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X