'अगर प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने दी फेक डिग्री तो होगी कार्रवाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का कहना है कि अगर किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने फेक डिग्री दी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पास शिकायत गई है कि 18 प्राइवेट यूनिवर्सिटी फेक डिग्री बेच रही हैं, जिनमें से दो हिमाचल प्रदेश की भी हैं। अगर कोई प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऐसा करते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य के प्रमुख सचिव (शिक्षा) ने इसे लेकर हिमाचल प्रदेश प्राइवेट इंस्टीट्यूशन रेगुलेटरी कमिशन को खत लिखा है कि, इस बात की जांच की जाए कि वो कौन-सी प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जो फर्जी डिग्री बेच रही है। उन्होंने बताया कि सूबे की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगर कोई यूनिवर्सिटी फेक डिग्री बेचने के धंधे में संलिप्त पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा था कि ऐसी कई रिपोर्ट्स आ रही हैं कि हिमाचल प्रदेश की दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी फेक डिग्री बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।
कमेंट
कमेंट X