गुजरात में निजी स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं को किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में निजी स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार के एक आदेश के बाद, उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल फिर से नहीं खुलते, तब तक वे छात्रों से फीस नहीं लेंगे। पिछले हफ्ते गुजरात सरकार ने फीस को लेकर एक अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में, गुजरात सरकार ने राज्य में निजि स्कूलों को निर्देश दिया कि जब तक वे COVID-19 महामारी के मद्देनजर बंद हैं तब तक छात्रों से ट्यूशन फीस एकत्र न करें। इसके अलावा इन स्कूलों से शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए फीस में बढ़ोतरी नहीं करने को भी कहा। बता दें कि गुजरात के लगभग 15,000 स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ ने ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया, इस महीने की शुरुआत में छात्रों के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था शुरू हुई था। लेकिन गुजरात सरकार के फैसले से नाखुश इन स्कूलों में से अधिकांश ने बुधवार रात एसएमएस के माध्यम से माता-पिता को सूचित किया कि गुरुवार से कोई ऑनलाइन कक्षाएं नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें- अगले दो दिनों में सुप्रीम कोर्ट छात्रों की याचिका पर करेगा सुनवाई, अंतिम वर्ष की परीक्षाओं पर फैसला जल्द
स्कूल प्रबंधन संघ के प्रवक्ता दीपक राजगुरु ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लगभग सभी निजि स्कूल ऑनलाइन शिक्षा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का मानना है कि ऑनलाइन शिक्षा वास्तविक शिक्षा नहीं है तो हम छात्रों को ऐसी अवास्तविक शिक्षा प्रदान नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन शिक्षा तब तक निलंबित रहेगी जब तक सरकार उस अधिसूचना को वापस नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएगी। प्रमुख शिक्षाविद और एसोसिएशन के सदस्य जतिन भारद ने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है।
ये भी पढ़ें- जेईई-नीट परीक्षा के तारीख की घोषणा तो हो गई पर छात्रों की चिंता नहीं हो रहीं कम
कमेंट
कमेंट X