{"_id":"5d10a53c8ebc3e65175b4582","slug":"state-govt-has-plan-to-reimburse-fees-of-students-from-drought-hit-areas-said-education-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूखाग्रस्त क्षेत्रों के विद्यार्थियों की फीस वापस करेगी सरकार : आशीष शेलार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सूखाग्रस्त क्षेत्रों के विद्यार्थियों की फीस वापस करेगी सरकार : आशीष शेलार
Mon, 24 Jun 2019 04:42 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 24 Jun 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों से आने वाले छात्र - छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ऐसे विद्यार्थियों के हित में एक पहल करने जा रही है। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री ने इस बारे में विधानसभा सत्र में कहा है। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में कहा कि राज्य सरकार एक ऐसी प्रणाली तैयार करेगी कि सूखाग्रस्त क्षेत्रों से आने वाले छात्र - छात्राओं की फीस उन्हें वापस की जा सके।
विज्ञापन
आशीष शेलार ने आगे कहा कि ऐसे सभी विद्यार्थियों, उनके बैंक खातों की जानकारी, उनके गांव और राजस्व कोड की जानकारी राज्य सरकार द्वारा एकत्रित की जाएगी। इसके बाद जब भी किसी क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया जाएगा, तो वहां के छात्र - छात्राओं को उनकी स्कूल की फीस सीधे उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि छात्र - छात्राओं को न केवल लिखित परीक्षा की फीस में छूट दी जाएगी, बल्कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए लगने वाले चार्ज भी उन्हें नहीं देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X