{"_id":"6af7b6fb1d4d9e007f0e25a4","slug":"stanford-free-online-courses-learn-ai-computer-science-and-business-from-home-check-eligibility-and-how-to-app-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैनफोर्ड से मुफ्त में पढ़ाई का मौका: AI से लेकर बिजनेस तक के कोर्स, घर बैठे ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
स्टैनफोर्ड से मुफ्त में पढ़ाई का मौका: AI से लेकर बिजनेस तक के कोर्स, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
Sat, 14 Nov 2026 06:48 AM IST
शिवम तिवारी
राज बर्धन जायसवाल. करियर एक्सपर्ट
राज बर्धन जायसवाल. करियर एक्सपर्ट
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:48 AM IST
सार
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, हेल्थ, बिजनेस और ह्यूमैनिटीज जैसे विषयों में मुफ्त कोर्स करने का मौका दे रही है। इन कोर्स में दुनिया के किसी भी देश के लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ पाठ्यक्रम पूरे करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। जानें इन कोर्स के फायदे, योग्यता, समय सीमा और आवेदन करने का पूरा तरीका।
विज्ञापन
Stanford Free Online Courses 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नफोर्ड यूनिवर्सिटी 'स्टैनफोर्ड ऑनलाइन फ्री कोर्सेज' और 'ईडीएक्स स्टैनफोर्ड ऑनलाइन' जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिये कई तरह के फ्री ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करा रही है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, हेल्थ, बिजनेस और ह्यूमैनिटीज जैसे विषय शामिल हैं। ऑनलाइन माध्यम से संचालित होने के कारण अभ्यर्थी कहीं से भी अपनी सुविधानुसार इनकी पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही, वे अपनी नौकरी, नियमित पढ़ाई और अन्य निजी जिम्मेदारियों के साथ भी इन कोर्सेज को पूरा कर सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए ये कोर्स उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सामग्री तक पहुंचने का अच्छा अवसर हैं।
विज्ञापन
पूरा करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। हालांकि, यह संबंधित कोर्स की शर्तों पर निर्भर करता है। ये प्रोग्राम उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जो बिना फुल-टाइम डिग्री में दाखिला लिए अपनी स्किल्स और ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कौन आवेदन कर सकता है
स्टैनफोर्ड के ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम का लाभ दुनिया के किसी भी देश के अभ्यर्थी उठा सकते हैं। इनमें शामिल होने के लिए आमतौर पर किसी पारंपरिक विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया या विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, अधिकांश मुफ्त ऑनलाइन कोर्स के लिए किसी अंग्रेजी भाषा दक्षता प्रमाण-पत्र की भी आवश्यकता नहीं होती है। अधिकतर कोर्स में उम्र, राष्ट्रीयता आदि को लेकर भी कोई पाबंदी नहीं है। अभ्यर्थी अपनी रुचि और कॅरिअर के लक्ष्यों के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं।
विज्ञापन
इन कोर्सेज के फायदे
इन मुफ्त ऑनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इन कोर्सेज से शैक्षणिक ज्ञान बढ़ाने के साथ कॅरिअर के लिए नए कौशल भी विकसित किए जा सकते हैं। कुछ पाठ्यक्रमों को
विज्ञापन
पूरा करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। हालांकि, यह संबंधित कोर्स की शर्तों पर निर्भर करता है। ये प्रोग्राम उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जो बिना फुल-टाइम डिग्री में दाखिला लिए अपनी स्किल्स और ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं।
हर कोर्स की है अलग समय-सीमा
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से मुफ्त और पेड, दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इनकी फीस, पढ़ाई का फॉर्मेट और समय-सारणी कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा, प्रत्येक कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग होती है। कुछ कोर्स में कभी भी नामांकन किया जा सकता है, जबकि कुछ के लिए निर्धारित समय-सीमा होती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले स्टैनफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित कोर्स की पात्रता, शुल्क, उपलब्धता, शुरू होने की तारीख और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।ऐसे करें आवेदन
- स्टैनफोर्ड के ऑनलाइन कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
- प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कोर्सेज को देखें।
- अपनी रुचि और लक्ष्यों के अनुसार
- कोई कोर्स चुनें।
- कोर्स का विवरण, जरूरी शर्तें, शेड्यूल और यदि आवश्यक हो, तो एक अकाउंट बनाएं या उसमें साइन इन करें।
- चुने गए कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन या एनरोलमेंट करें।
- इसके बाद कोर्स के निर्देशों के अनुसार सीखना शुरू करें।

कमेंट
कमेंट X