फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Staff Selection Commission has released SSC Head Constable in Delhi Police Answer Key 2022

SSC Head Constable Answer Key: एसएससी ने जारी की दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 02 Nov 2022 06:39 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Wed, 02 Nov 2022 06:39 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस एसएससी हेड कांस्टेबल की उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Staff Selection Commission has released SSC Head Constable in Delhi Police Answer Key 2022
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ( Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस एसएससी हेड कांस्टेबल की उत्तर कुंजी जारी किया है।  जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) की परीक्षा में हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसे 2 नवंबर से 7 नवंबर, 2022 तक कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के लिए सौ रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

 

ऐसे डाउनलोड करें एसएससी हेड कांस्टेबल उत्तर कुंजी   
दिल्ली पुलिस एसएससी हेड कांस्टेबल की उत्तर कुंजी उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध दिल्ली पुलिस उत्तर कुंजी 2022 लिंक में एसएससी हेड कांस्टेबल पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर या जनवरी में आ सकता है परिणाम
आयोग आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद एसएससी एचसी कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। एसएससी एचसी परिणाम दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 के महीने में आने की उम्मीद है। आयोग परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों के अंक भी अपलोड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed