{"_id":"5d11a8658ebc3e653a355d9a","slug":"st-stiephen-s-cut-off-list-here-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट स्टीफंस की कटऑफ जारी, अंग्रेजी और ईको ऑनर्स के लिए 98.75 फीसदी जरूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सेंट स्टीफंस की कटऑफ जारी, अंग्रेजी और ईको ऑनर्स के लिए 98.75 फीसदी जरूरी
Tue, 25 Jun 2019 10:21 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज सेंट स्टीफंस ने सोमवार को अपने 11 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। बीते साल की तरह ही इस बार सबसे अधिक कटऑफ ईको ऑनर्स व अंग्रेजी ऑनर्स की ही रही है।
विज्ञापन
कॉमर्स स्ट्रीम वालों के लिए दोनों ही पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक 98.75 फीसदी कटऑफ रही है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में कटऑफ बढ़ोतरी 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक है, जबकि बीएससी पाठ्यक्रमों की कटऑफ में 0.67 फीसदी की गिरावट हुई है। क्रिश्चियन वर्ग के लिए अलग से कटऑफ जारी की गई है।
विज्ञापन
ह्यूमेनिटीज पाठ्यक्रमों के लिए अधिक आवेदन आने के कारण इतिहास ऑनर्स व बीए प्रोग्राम की कटऑफ में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते साल की तरह संस्कृत ऑनर्स की कटऑफ 65 फीसदी ही रही है।
विज्ञापन
सेंट स्टीफंस की कट ऑफ में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए इस बार इको की कटऑफ 98.75 फीसदी रही है। जबकि ह्यूमेनिटीज वालों के लिए 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 98.5 फीसदी है। साइंस वालों के लिए 0.50 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कट ऑफ 98 फीसदी पहुंच गई है।
कमेंट
कमेंट X