फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC GD constable pst pet result 2023 released know how to check at ssc.nic.in

SSC GD constable Result out: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी शारीरिक दक्षता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 30 Jun 2023 08:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 30 Jun 2023 08:24 PM IST
सार

SSC GD constable Result: कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल जीडी फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
SSC GD constable pst pet result 2023 released know how to check at ssc.nic.in
SSC gd - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC GD constable Result out: कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में एसएससी (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा में सिपाही, 2022 के शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 30 जून 2023 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से देख सकते हैं।

विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट में 146292 उम्मीदवार सफल

एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती लिखित परीक्षा में पीईटी पीएसटी (फिजिकल टेस्ट) के लिए 370988 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। इनमें 40,924 महिलाएं और 330074 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। फिजिकल टेस्ट में अब 370988 उम्मीदवारों में से 146292 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें से 14444 महिलाएं और 131848 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 24 मिनट में 5 किमी. की दौड़ पूरी करनी थी। इसके अलावा साढ़े छह मिनट में 16 सौ मीटर की दौड़ भी पूरी करनी थी। बता दें कि 163 महिला उम्मीदवारों और 1940 पुरुष उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है। इस भर्ती के जरिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 50187 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • "विस्तृत मेडिकल परीक्षा (डीएमई) के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग उम्मीदवारों के लिए पीईटी/पीएसटी का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करने पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल मेरिट सूची 2023 पीडीएफ पर पहुंच जाएंगे।

  • अपने रोल नंबर और नाम के साथ परिणाम चेक करें।

  • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल मेडिकल 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें।

  • अब इसका भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed