फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CPO 2020: What is salary after seventh pay commission

SSC CPO 2020: कितनी होती है अधिकारियों की सैलरी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 02 Jul 2020 04:40 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 02 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
SSC CPO 2020: What is salary after seventh pay commission
SSC CPO
एसएससी सीपीओ, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिससे दिल्ली पुलिस, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), सेंट्रल इंडस्ट्रिएल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ), इंडो-तिब्तिएन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होता है। यह नौकरी अत्यधिक सम्मान की है और इसके साथ ढेरों जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं। 7वें वेतन आयोग के तहत सुरक्षा बलों को ढेरों सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वेतन भत्ते विभिन्न विभागों के लिए भिन्न होते हैं। विभिन्न पदों पर वेतन भत्ते इस प्रका हैं-
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर, दिल्ली पुलिस-
एक सब इंस्पेक्टर का प्रमुख कार्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। यह पद व्यक्ति विशेष को आपराधिक मामलों को दर्ज करने व उनकी जांच करने का अधिकार देता है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर का वेतन 35,400 रु. से लेकर 1,12,400 रु. तक होता है। इसमें विभिन्न तरह के भत्ते भी सम्मिलित होते हैं।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर, सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ)-
इसमें गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभाग आते हैं। इसमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, और एसएसबी प्रमुख हैं। इनका प्रमुख कार्य देश की सीमाओं की सुरक्षा व पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। इनकी सैलरी 35,400 रु. से लेकर 1,12,400 रु. प्रति माह होती है। इन्हें विभिन्न प्रकार के भत्ते जैसे हाउस रेंट, मेडिकल, ट्रैवेल, व रिस्की एरिया आदि प्रदान किए जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सेंट्रल इंडस्ट्रिएल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ)-
सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का प्रमुख कार्य पीएसयू व सरकारी संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस पद के लिए वेतन 29,200 रु. से 92,300 रु. तक होता है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं।  


इन पदों के लिए दिया जाने वाला वेतन निश्चित तौर पर अत्यंत आकर्षक है। सीपीओ में प्रमोशन के भी बराबर मौके प्रदान किए जाते हैं। सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होने वाले युवक अपने परिश्रम की बदौलत ज्वाइंट कमिश्नर अथवा कमिश्नर के पद तक पहुंच सकते हैं। एसएससी सीपीओ परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। हालांकि इसमें प्रवेश अत्यंत मुश्किल है। हर वर्ष लगभग 2 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं तो वहीं मात्र 1000-2000 छात्र चुने जाते हैं। 

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए एसएससी सीपीओ की तैयारी करने करना चाहते तो ये फॉर्म भरें- https://bit.ly/2BojFqi
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed