फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CHSL Tier 1 final answer key 2023 out at ssc.nic.in, tier 2 exam will be held on November 2

SSC CHSL 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की फाइनल आंसर-की जारी, अगले महीने इस दिन होगी टियर-2 की परीक्षा

Wed, 18 Oct 2023 08:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 08:57 AM IST
सार

SSC CHSL Answer Key 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब नीचे बताए तरीके से आंसर-की को देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CHSL Tier 1 final answer key 2023 out at ssc.nic.in, tier 2 exam will be held on November 2
SSC CHSL Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC CHSL Tier 1 Final Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) टियर 1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

31 अक्तूबर तक कर सकते हैं डाउनलोड

उम्मीदवार सीएचएसएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी 31 अक्तूबर (शाम 6 बजे) तक डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत स्कोर की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में हुई थी परीक्षा

SSC CHSL टियर 1 (10+2) लेवल परीक्षा 2 से 17 अगस्त, 2023 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल की प्रोविजनल आंसर-की 19 अगस्त को जारी की गई थी, जिसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 22 अगस्त, 2023 तक का समय दिया गया था।

एसएससी ने वेबसाइट पर एक अधिसूचना में कहा "परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2023 के टियर- I के प्रश्न पत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है।"

विज्ञापन

नवंबर में होगी टियर-2 की परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम 2023 की घोषणा 27 सितंबर को की गई थी। जिन उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2023 में सफल घोषित किया गया है, वे संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा के टियर 2 में उपस्थित हो सकते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित होने वाली है। सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उचित समय पर जारी किया जाएगा।

SSC CHSL 2023: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'SSC CHSL Tier 1 final answer key 2023'
  • अपना रोल नंबर, पासवर्ड डालें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed