{"_id":"600a5f898ebc3e333f770a03","slug":"snap-2020-result-declared-on-snaptest-org-steps-and-link-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"SNAP 2020 Result: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2020 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
SNAP 2020 Result: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2020 का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Fri, 22 Jan 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SNAP 2020 Result: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP 2020) का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org है। अभ्यर्थी अपने लॉग इन विवरण और डायरेक्ट लिंक के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख
विज्ञापन
SNAP 2020 प्रवेश परीक्षा का आयोजन पिछले साल 20 दिसंबर और इस साल 6 जनवरी व 9 जनवरी को हुआ था। यह परीक्षा सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- JEE Advanced 2021: सिलेबस और मॉक टेस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
ऐसे चेक करें SNAP 2020 रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको SNAP 2020 रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी SNAP आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
-जैसे ही आप लॉग इन होंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं उनको इसके बाद अब ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरेक्शन या जीई-पीआई राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम चयन लिखित योग्यता परीक्षा के जरिए होगा।
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X