फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana Board Skill development to be made compulsory for Classes 9 to 12 in Haryana

Haryana Board: कक्षा नौवीं से 12वीं के लिए कौशल विकास बनेगा अनिवार्य विषय, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Mon, 28 Feb 2022 08:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 08:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कहा कि कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए कौशल विकास को अनिवार्य विषय के रूप में शुरू किया जाएगा ताकि राज्य के युवा सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन सकें। 

विज्ञापन
Haryana Board Skill development to be made compulsory for Classes 9 to 12 in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आयोजित वार्षिक अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य में कौशल विकास पाठ्यक्रम को अनिवार्य बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कहा कि कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए कौशल विकास को अनिवार्य विषय के रूप में शुरू किया जाएगा ताकि राज्य के युवा सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन सकें। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने नई शिक्षा नीति 2020 के धरातल पर अमलीकरण को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शैक्षिक सुविधाएं देने के लिए पूर्ण मनोयोग से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य ही नहीं बल्कि देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल ने कहा कि देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2030 तक पूरी तरह लागू करने की योजना है। मगर हरियाणा में इसे 2025 तक ही लागू कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार पलवल में राज्य का पहला कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है, जो आज के युग में बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना अत्यंत आवश्यक है कि व्यक्ति में शिक्षा प्राप्ति के पश्चात हुनर है या नहीं। इसके लिए सरकार पलवल में स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय बना रही है। सीएम ने कहा कि नई नीति में शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ मुख्य लक्ष्य छात्रों को संस्कारी और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे भारत को फिर से वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने में अपना योगदान दे सकें। 
 

विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शिक्षा को इंडस्ट्री ओरिएंटेड बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार साथ-साथ चलते हैं और अब कौशल विकास भी साथ-साथ होगा। इसलिए, राज्य में कौशल विकास विषय को नौवीं से 12वीं कक्षा तक अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवा हर तरह से आत्मनिर्भर बन सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed