इग्नू के इन छह छात्रों को मिला स्टूडेंट इनोवेशन अवॉर्ड 2020, जानिए पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छह छात्रों ने 2020 का स्टूडेंट इनोवेशन अवॉर्ड जीता है। इन छात्रों को यह पुरस्कार 12 दिसंबर को एक आभासी समारोह में दिया गया है। इनोवेटर स्टूडेंट्स को यह पुरस्कार इग्नू के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने प्रदान किया। इस पुरस्कार को जीतने वाले एक छात्र शुभजीत भट्टाचार्य हैं, जो कि इग्नू से बीए कर रहे हैं। उनको दिव्यांग व्यक्तियों के लिए इनोवेटिव दोपहिया वाहन डिजाइन करने के लिए पहला पुरस्कार दिया गया। उन्होंने दोनों हाथों से विकलांग व्यक्तियों के लिए यह दोपहिया वाहन डिजाइन किया है।
इसे भी पढ़ें-Bihar Board 2021: इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
दूसरा पुरस्कार श्रुति बेपरी को मिला जो कि स्नातकोत्तर की छात्रा हैं। उन्हें फार्मर फ्रेंडली सोलर बेस्ड फ़ेंसर और स्प्रिंकलर बनाने के लिए इनोवेशन अवॉर्ड 2020 दिया गया। उनका यह फेंसर व स्प्रिंकलर आवारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें-अगर आप नहीं जानते हैं सैन्य अधिकारियों के पदनाम और कंधों पर लगे रैंक, तो पढ़िए ये खबर
इसी तरह तीसरा व चौथा पुरस्कार युगल किशोर व मिलिंदशेखर चंद्रशेखर गुप्ता को दिया गया। कोशोर ने कोविड-19 के लिए एक इनोवेटिव डिवाइस बनाया है, जिसका नाम मल्टी-यूटिलिटी कॉन्टैक्टलेस यूवी-डिसइंफेक्टिंग सिस्टम है। वहीं, चंद्रशेखर गुप्ता ने स्वदेशी बुलेटप्रूफ सामग्री विकसित की है। इसके अलावा, इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। जो कि आलोक सागर और हुमेरा मुल्ला को दिए गए।
कमेंट
कमेंट X