फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SGPGI Lucknow: Recruitment for 1479 Posts Including Nursing Officer, Short Notification Released; Know Details

SGPGI Lucknow Recruitment 2025: नर्सिंग ऑफिसर सहित 1479 पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Mon, 16 Jun 2025 02:02 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 16 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

SGPGI Lucknow Recruitment 2025: संजय गांधी पीजीआई में नाैकरी के लिए बंपर भर्ती निकली हैं। यह भर्ती ग्रुप B, C और D श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...

विज्ञापन
SGPGI Lucknow: Recruitment for 1479 Posts Including Nursing Officer, Short Notification Released; Know Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SGPGI Lucknow Recruitment 2025: अगर आप नर्सिंग या मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ ने ग्रुप B, C और D श्रेणी के अंतर्गत 1479 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विशेष रूप से नर्सिंग ऑफिसर सहित विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए की जा रही है।

विज्ञापन


संस्थान की वेबसाइट पर जल्द ही आवेदन का लिंक शुरू हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले संस्थान की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और शैक्षणिक योग्यता व पात्रता शर्तों की जांच कर लें।

विज्ञापन

पदों का विवरण

पद का नाम कुल पद
नर्सिंग ऑफिसर 1200
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर 6
टेक्निकल ऑफिसर (CWS – बायोमेडिकल) 1
न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट 7
स्टोर कीपर 22
मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-II 2
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट 32
स्टेनोग्राफर 64
CSSD असिस्टेंट 20
ड्राफ्ट्समैन 1
हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II 43
OT असिस्टेंट 81
कुल पदों की संख्या 1479

कंप्यूटर आधारित होगा टेस्ट

सभी पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर होगी। इसका सिलेबस पीजीआई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा लखनऊ के साथ ही देश भर के चुनिंदा शहरों में होगी।

अंग्रेजी माध्यम में होगी भर्ती परीक्षा

भर्ती परीक्षा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त कठिन साबित हो सकती है। इस बार भी पीजीआई ने भर्ती परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में करने की सूचना प्रसारित की है। इससे केवल ग्रुप-घ के अभ्यर्थियों को ही छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी समेत 1180 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 708 रुपये होगा।

SGPGI Lucknow Vacancy: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले SGPGI की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed