फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   school reopening news school reopening in this state from today Punjab and Chhattisgarh schools re-open

Schools Reopen: इन राज्यों में आज से खुल गए हैं स्कूल, कक्षाओं में पहुंच रहे हैं छात्र

Mon, 02 Aug 2021 04:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Aug 2021 04:18 PM IST
सार

कोरोना वायरस के कारण काफी लंबे वक्त से स्कूल बंद रहने के बाद आज यानी सोमवार से कई राज्यों में फिर से खुल गए हैं। छत्तीसगढ़, पंजाब और उत्तराखंड में आज से विद्यार्थियों के लिए फिजिकल कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
school reopening news school reopening in this state from today Punjab and Chhattisgarh schools re-open
स्कूल खोलने की अनुमति - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण काफी लंबे वक्त से स्कूल बंद रहने के बाद आज यानी सोमवार से कई राज्यों में फिर से खुल गए हैं। छत्तीसगढ़, पंजाब और उत्तराखंड में आज से विद्यार्थियों के लिए फिजिकल कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इन राज्यों में माध्यमिक कक्षाओं के स्कूलों को फिर से खोला गया है और विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। वहीं, पंजाब में सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के स्कूल नौवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए फिर से खुल गए हैं। लुधियाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू के प्रिंसिपल संजय थापर का कहना है कि स्कूल दो पालियों में चल रहे हैं। पहली से लेकर दसवीं तक के 40 फीसदी छात्र स्कूल पहुंचे हैं। वहीं, बारहवीं कक्षा के छात्र दोपहर 12 बजे से स्कूल आएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों के फिर से खुलने के कारण माता-पिता और बच्चे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ में साल भर बाद खुले कुछ स्कूल
वहीं, छत्तीसगढ़ में पूरे एक साल बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं। विद्यार्थियों में उत्साह है। होली क्रोस स्कूल के बारहवीं के एक छात्र का कहना है कि स्कूलों के फिर से खुलने के कारण हम उत्साहित हैं। हम अपने दोस्तों और शिक्षकों को मिलने को लेकर उत्साहित हैं। काफी लंबे वक्त बाद स्कूल जाने से खुशी हो रही है।
 



पुडुचेरी : 15 अगस्त के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मंत्री ए नमस्सिवयम ने सोमवार को कहा कि पुडुचेरी सरकार 15 अगस्त के बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री एन रंगासामी से परामर्श करने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में स्कूल और कॉलेज फिर से खोलने पर फैसला करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed