{"_id":"67add2940ff1fa9a230c1e4f","slug":"saudi-teacher-changes-lives-of-students-and-prisoners-wins-1-million-dollar-global-teacher-prize-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UAE: सऊदी के शिक्षक ने बदला छात्रों और कैदियों का जीवन, जीता एक मिलियन डॉलर का वैश्विक शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UAE: सऊदी के शिक्षक ने बदला छात्रों और कैदियों का जीवन, जीता एक मिलियन डॉलर का वैश्विक शिक्षक पुरस्कार
Thu, 13 Feb 2025 04:39 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 13 Feb 2025 04:39 PM IST
सार
Global Teacher Prize: सऊदी अरब के शिक्षक मंसूर अल-मंसूर ने अपनी चैरिटी कार्यों और कैदियों को शिक्षा देने के लिए 1 मिलियन डॉलर का ग्लोबल टीचर प्राइज जीता। यह पुरस्कार दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के दौरान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Global Teacher Prize
- फोटो : Global Teacher Prize @TeacherPrize
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Global Teacher Prize: सऊदी के एक शिक्षक की पहल ने लाखों छात्रों और कैदियों का जीवन बदल दिया। शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ाने का जज्बा और सेवा भाव ने लाखों लोगों ने जीवन जीने की राह दिखाई। सऊदी अरब के शिक्षक मंसूर अल मंसूर को उनके सेवा कार्यों के लिए दुबई के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में एक मिलियन डॉलर के वैश्विक शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मंसूर अल-मंसूर का योगदान और शिक्षा क्षेत्र में काम
मंसूर अल-मंसूर एक लेखक भी हैं और सऊदी अरब में अपनी समुदाय सेवा के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने विशेष रूप से सऊदी अरब के गर्मियों में एसी रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए एक कार्यक्रम चलाया था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी। इसके अलावा, उन्होंने कई कैदियों को शिक्षा प्रदान की और उन्हें समाज में पुनः शामिल होने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 शिक्षकों को मिल चुका पुरस्कार
यह पुरस्कार वर्के फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है, जिसका संस्थापक सन्नी वर्के है, जिन्होंने GEMS एजुकेशन की स्थापना की थी। यह फाउंडेशन 2015 से यह पुरस्कार दे रहा है और अब तक 9 शिक्षकों को यह पुरस्कार मिल चुका है। मंसूर अल-मंसूर पहले सऊदी शिक्षक हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।अब तक इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले शिक्षकों में एक केनियाई शिक्षक भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी अधिकतर कमाई गरीबों को दान कर दी, एक फिलिस्तीनी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका जो अपने छात्रों को अहिंसा का पाठ पढ़ाती हैं, और एक कनाडाई शिक्षक जो आर्कटिक क्षेत्र के इनुइट छात्रों को पढ़ाते थे।
कमेंट
कमेंट X