Odisha Plus 2 Merit List: कल जारी होगी सैम्स ओडिशा प्लस 2 की पहली चयन मेरिट सूची, ऐसे करें चेक
Odisha Plus 2 Merit List: ओडिशा एसएएमएस प्लस 2 एडमिशन 2023 की पहली चयन मेरिट सूची जारी होने वाली है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
विस्तार
Odisha Plus 2 Merit List: स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम (SAMS) ओडिशा एसएएमएस प्लस 2 एडमिशन 2023 की पहली चयन मेरिट सूची गुरुवार 06 जुलाई 2023 को जारी करेगा। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से samsodish.gov.in मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे। पहली चयन मेरिट सूची गुरुवार सुबह 11.45 बजे जारी की जाएगी।
जिन छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें 07 जुलाई, 2023 से 13 जुलाई, 2023 तक रात 9 बजे तक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 19 जुलाई 2023 को सुबह 11.30 बजे जारी होगी। एसएएमएस ओडिशा एक एकीकृत पोर्टल है जो ई-प्रवेश के माध्यम से राज्य भर में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक मौका देता है।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -samsodish.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर हायर सेकेंडरी स्कूल प्लस 2 सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अगले पेज पर मेरिट सूची लिंक का चयन करें और लिंक सक्रिय होने पर विवरण दर्ज करें।
-
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X