फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik School Admission 2026: Applications Open for Class 6 and 9

AISSEE 2026: सैनिक स्कूल कक्षा छठी-नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू; जानें रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी योग्यता

Sat, 11 Oct 2025 11:09 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 11 Oct 2025 11:09 AM IST
सार

Sainik School Admission 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सैनिक स्कूल प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के इच्छुक छात्र अब एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sainik School Admission 2026: Applications Open for Class 6 and 9
Sainik School Admission 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AISSEE Admission 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के इच्छुक छात्र अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025, रात 11:50 बजे तक है। आवेदन सुधार विंडो 2 से 4 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन


 

जरूरी योग्यता

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 मार्च 2026 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2026 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, रक्षा और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और परीक्षा पेन-पेपर मोड (OMR शीट आधारित) में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 की परीक्षा 150 मिनट की होगी और यह 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 180 मिनट की होगी और केवल अंग्रेजी में होगी। स्कूल प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसकी सटीक तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर AISSEE 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। 
  • विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed