फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Sainik school admission 2019 2020 application link reopens for girl students in class 6 and 9th

सैनिक स्कूल फिर दे रहा है दाखिले का मौका, दोबारा खोले आवेदन लिंक

Tue, 26 Nov 2019 12:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 26 Nov 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Sainik school admission 2019 2020 application link reopens for girl students in class 6 and 9th
सैनिक स्कूल - फोटो : sainikschooladmission.in

सैनिक स्कूल सोसाइटी ने सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। इसके लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी ने आवेदन पोर्टल व लिंक फिर से सक्रिय कर दिए हैं। ये आवेदन कर्नाटक के बीजापुर व कोडागू, महाराष्ट्र के चंद्रपुर, उत्तराखंड के घोड़ाखाल, आंध्र प्रदेश के कलिकिरि के सैनिक स्कूलों के लिए लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले 31 अक्तूबर को ही सोसाइटी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म की थी। इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस बार उम्मीदवारों के पास 6 दिसंबर  2019 तक आवेदन का मौका है। हालांकि ये आवेदन सिर्फ छात्राओं (Girl students) के लिए ही लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भारतीय संविधान के 70 साल: जानें 15 जरूरी सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी बातें

  • छठी और नौंवीं कक्षा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। दोनों ही कक्षाओं में दाखिले कि लिए प्रवेश परीक्षा एआईएसएसईई का आयोजन 5 जनवरी 2020 को किया जाएगा।
  • छात्राओं के पास अब भी आवेदन का मौका है। वे इसके लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी या सैनिक स्कूल एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट sainikschooladmission.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
  • छठी कक्षा के लिए अभ्यर्थी की उम्र 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि नौवीं कक्षा के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 13 और अधिकतम उम्र 15 मांगी गई है। उम्र की गणना 31 मार्च 2020 के संदर्भ में की जाएगी।
  • इस परीक्षा के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये और एससी, एसटी श्रेणी को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। 

ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी
 

बता दें कि सैनिक स्कूलों में पहले छात्राओं का दाखिला नहीं लिया जाता था। इस परंपरा को बदलने की कोशिश ने साल 2017 में तेजी पकड़ी। 2018 में सैनिक स्कूल लखनऊ ने छात्राओं के लिए दरवाजे खोले और पहले बैच का दाखिला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed