फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Safalta Talk What strategies should Airforce prepare, listen to Wing Commander Sneha Singh

Safalta Talk: विंग कमांडर स्नेहा सिंह वेबिनार के जरिए बताएंगी कैसे करें एयरफोर्स की तैयारी

Thu, 11 Mar 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Safalta Talk  What strategies should Airforce prepare, listen to Wing Commander Sneha Singh
एयरफोर्स

भारतीय समाज में एक समय ऐसा था जब देश की महिलाओं को गृहणी के तौर पर ही देखा जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ अब लोगों की मानसिकता में महिलाओं को लेकर बदलाव आ रहा है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं को पुरूषों के बराबर का दर्जा दिया जाने लगा और महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अब महिलाएं राजनीति, साहित्य, शिक्षा और धर्म के क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रही हैं।  इनमें से एक क्षेत्र ऐसा भी है जिसमें महिलाएं बराबर का योगदान दे रही हैं वो है भारतीय वायु सेना। इस क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। Safalta Talk के माध्यम से हम आपको एक ऐसी शख्सियत से रूबरू कराएंगे जिन्होंने एयरफोर्स में अपनी अलग पहचान बनाई और साथ ही कई महिलाओं के लिए वह प्रेरणा भी बनीं।

विज्ञापन


विंग कमांडर स्नेहा सिंह Safalta Talk के "The Flight of Glory" सेशन में भर्ती की प्रक्रिया के साथ-साथ भारतीय वायु सेना में विभिन्न भूमिकाओं और विभागों के बारे में जानकारी देंगी। कानपुर की रहने वाली स्नेहा सिंह एक सैनिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में पारिवारिक परंपरा का निर्वाहन करते हुए उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होने का फैसला किया।  इससे पहले उन्होंने जूलॉजी विषय से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की और साल 2004 में सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) के लिए आवेदन किया और पहले ही प्रयास में इसे क्लियर कर लिया। साल 2005 से भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। वर्तमान समय में ये विंग कमांडर के रूप में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन



वेबिनार का आयोजन
तारीख-11 मार्च 2021
समय- सुबह 11:00 पर

इन मुख्य विषयों पर होगी चर्चा
परीक्षा की तैयारी के समय क्या थी रणनीति
कब से शुरू की एयरफोर्स की तैयारी?
महिलाओं के लिए क्या एयरफोर्स है सही विक्लप?
एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संदेश

साथ ही भारतीय वायुसेना से जुड़े अपने सभी सवालों का विंग कमांडर स्नेहा सिंह से जवाब पाने के लिए हिस्सा बने इस खास वेबिनार का। जुड़ने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें-https://youtu.be/03YVWVOlwjY
विज्ञापन
विज्ञापन

या अभी भरें ये फॉर्म- https://www.safalta.com/demo-registration

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed